अप्रैल 29, 2026 5:33 अपराह्न

printer

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ दावों का रिकॉर्ड निपटारा किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड आठ करोड़ 31 लाख दावों का निपटारा किया है। इससे पता चलता है कि देश भर में भविष्य निधि सदस्यों के लिए आसान पहुंच और तुरंत निपटारे के आंकडों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इनमें से पांच करोड 51 लाख दावे अग्रिम या आंशिक निकासी से संबंधित थे।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि एक करोड 59 लाख सदस्य नियोक्ता की अनुमति के बिना अपने बैंक खातों में धनराशि जमा करने में सक्षम रहे। 70 लाख से अधिक हस्तांतरण दावों को सदस्य या नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना स्वतः संसाधित किया गया।