दिल्ली सरकार ने आज तीन निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत दिल्ली के छः फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों को साफ, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार पब्लिक और निजी सेक्टर के साथ मिलकर राजधानी को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 7:54 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने तीन निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए