नवम्बर 25, 2025 5:17 अपराह्न | manifold | Minister Defence | SanjaySeth | shipbuildingsector

printer

हाल के वर्षो में देश का पोत निर्माण क्षेत्र कई गुना बढ़ा है: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज कहा कि हाल के वर्षो में देश का पोत निर्माण क्षेत्र कई गुना बढ़ा है। नई दिल्ली में समुद्र उत्कर्ष संगोष्‍ठी में श्री सेठ ने समुद्र उत्कर्ष को एक महत्‍वपूर्ण समारोह बताया जो देश की पोत निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करता है।

 

उन्होंने कहा कि समुद्र उत्कर्ष लोगों को भारत की समृद्ध विरासत के बारे में बताता है और पोत निर्माण तथा मरम्‍मत में आधुनिक तकनीक और मज़बूत राष्ट्रीय क्षमता के साथ इसके सामर्थ्‍य को दिखाता है।

 

श्री सेठ ने कहा कि समुद्र उत्कर्ष नवाचार को प्रदर्शित करता है, जो भारत के समुद्री उद्योग के बढते आत्‍मविश्‍वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नवाचार, कौशल विकास, सहयोग और निर्यात प्रतिस्‍पर्धा के क्षेत्र लगातार ध्‍यान देने का आह्वान करते हुए इन्हें भारत के एक प्रमुख पोत निर्माण देश के रूप में आगे बढ़ने के लिए आवश्‍यक बताया।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला