सितम्बर 5, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 24

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर, लगाए गए राहत शिविर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर लगातार ख़तरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज सुबह नदी का जलस्तर 207 दशमलव तीन पांच मीटर दर्ज किया गया। एहतियात के तौर पर आस-पास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज़-वन के पास लगाए गए राहत शिविरों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।    

सितम्बर 2, 2025 6:44 अपराह्न

views 14

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर में ये बढ़ोतरी दिल्‍ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से देखी जा रही है।   आज इस सम्बन्ध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र जाकर यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया।   उन्होंने लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्रों से निकालक...