सितम्बर 2, 2025 6:44 अपराह्न | ChiefMinister | Delhi | Yamunariver

printer

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर में ये बढ़ोतरी दिल्‍ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से देखी जा रही है।

 

आज इस सम्बन्ध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र जाकर यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया।

 

उन्होंने लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाए गए परिवारों से मुलाकात भी की और उनका हाल जाना।

 

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि रहने की सुविधा, भोजन, पानी और दवा, जैसे हर ज़रूरी इंतज़ाम पहले से ही कर दिए गए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार जलस्तर पर नज़र बनाए हुए है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में दिल्ली सरकार द्वारा नालों और यमुना की डी-सिल्टिंग का जो व्यापक काम किया गया है, उसका बड़ा लाभ मिल रहा है और पानी का बहाव निर्बाध रूप से जारी है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला