सितम्बर 28, 2025 9:14 पूर्वाह्न
533
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शैलेश कुमार ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कल नई दिल्ली में भारत के शैलेश कुमार ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। बिहार के शैलेश ने एक दशमलव नौ-एक मीटर की ऊँचाई कूदकर ऊँची कूद में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने एक नया चैंपियनशिप और एशियाई रिकॉर्ड तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। इसी स्पर्धा में भारत के वरुण सिंह भाटी ने कांस्य पदक जीता। भारतीय ट्रैक एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की चार सौ मीटर टी-20 स्पर्धा के फाइनल में 55 दशमलव एक-छह सेकंड का समय लेकर रज...