अप्रैल 23, 2026 9:23 अपराह्न

views 169

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कृष्‍णानगर और मथुरापुर में जनसभा को संब‍ोधित करते हुए राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी पर भ्रष्‍टाचार और घुसपैठ को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत कर आती है तो काकद्वीप के मछुआरों को नये अवसर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पडोसी देशो में सताए गए अल्‍पसंख्‍यकों को नागरिकता स...