अगस्त 1, 2024 1:55 अपराह्न

views 16

केरल: वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी

केरल में वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहतकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस जिले में मंगलवार को एक भयानक भूस्खलन के कारण जान—माल की काफी क्षति हुई है। राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में जमे मलबे के ढेर में दबे जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश कर रहे हैं। जंगलों की सीमा से लगे पुंचिरीवट्टोम क्षेत्र में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। इस क्षेत्र को भूस्खलन की उत्पत्ति का केंद्र बताया जा रहा है। तलाशी अभियान के लिए खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ...

अगस्त 1, 2024 1:42 अपराह्न

views 18

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार से वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की

  कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने आज सरकार से वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री थरूर ने कहा उन्‍होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार इसे गंभीर श्रेणी की प्राकृतिक आपदा घोषित करती है तो सांसद, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना दिशा-निर्देश  (एमपीएलएडीएस) के तहत राहत और पुनर्वास कार्य के लिए एक करोड़ रुपए का योगदान कर सकते हैं।