सितम्बर 20, 2024 9:05 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 9:05 अपराह्न

views 171

आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश विवेक चौधरी और न्यायाधीश फैज आलम की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। गायत्री प्रजापति ने इस मामले में सत्र न्यायालय से उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के बाद इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। साथ ही जमानत पर रिहा किये जाने के लिये अर्जी भी दाखिल की थी। कोर्ट ने 10 सितम्बर को सुनवाई पूरी होने के बाद आज यह फैसला सुनाया।

सितम्बर 20, 2024 9:02 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 13

UP: प्रदेश भर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान चलाया जायेगा

प्रदेश भर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान चलाया जायेगा। यह दोनों अभियान 31 अक्टूबर तक चलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सहित 11 अन्य विभाग आपसी समन्वय से इस अभियान को संचालित करेंगे।  

सितम्बर 20, 2024 8:58 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:58 अपराह्न

views 6

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल अयोध्या में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राज्यपाल और कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल आज अयोध्या में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को 115 स्वर्ण पदक और दो लाख से अधिक उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड किया। इसके साथ ही बहराइच से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के लिये खिलौने और शिक्षा से संबंधित किट वितरित किये। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया।  

सितम्बर 20, 2024 8:57 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:57 अपराह्न

views 16

मथुरा के वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद से मथुरा और दिल्ली के बीच रेल यातायात अभी भी प्रभावित

मथुरा के वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद से मथुरा और दिल्ली के बीच रेल यातायात अभी भी प्रभावित है। रेल ट्रैक को सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मरम्मत का काम कल पूरा होने की उम्मीद है। हादसे की वजह से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर 12 ट्रेनें रद्द हैं, जबकि 70 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दिल्ली आगरा रेल मार्ग पर केवल एक लाइन पर काम चल रहा है। बुधवार रात मथुरा जंक्शन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 4 में से 3 लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 500 मीटर लंबा ...

सितम्बर 20, 2024 8:55 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:55 अपराह्न

views 15

UP: प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा

प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में संतकबीर नगर जिले की धनघटा तहसील क्षेत्र पहुंची प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की। औद्योगिक विकास मंत्री, नंदीगोपाल गुप्ता नन्दी ने मिर्ज़ापुर के ग्राम हरसिंहपुर पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी...

सितम्बर 20, 2024 8:57 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:57 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा– ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आजीवन भारतीयता के मूल्यों और आर्दशों के लिए लड़ते रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आजीवन भारतीयता के मूल्यों और आर्दशों के लिए लड़ते रहे। उनके विचारों और कृतित्वों से हमें आज भी निरतंर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर मे आयोजित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।    

सितम्बर 20, 2024 8:13 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:13 अपराह्न

views 21

पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में यूपी में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये

पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। अयोध्या, सोनभद्र, कौशाम्बी, बागपत और कानपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। अयोध्या में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सोनभद्र में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कौशाम्बी में राकेश सचान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना गया और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रम...

सितम्बर 20, 2024 8:13 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 8:13 अपराह्न

views 14

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज हुई है। कल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान जाहिद बेग और उनके समर्थकों पर पुलिस कर्मी से मारपीट के आरोप में ज्ञानपुर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर आत्म समर्पण के बाद विधायक को प्रयागराज के नैनी जेल और उनके बेटे को जिला जेल वाराणसी भेजा गया है। नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या मामले मे विधायक ने कल न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। दो दिन पहले सह अभियुक्त के तौर पर विधायक के बेटे को पुलिस ने न्यायालय में...

सितम्बर 18, 2024 8:41 अपराह्न सितम्बर 18, 2024 8:41 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 757 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद में सात सौ सत्तावन करोड़ रुपये की एक सौ ग्यारह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दस हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, छह हजार युवाओं को टैबलेट, स्मार्टफोन और 632 लाभार्थियों को 357 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का युवा आज डिजिटल माध्यम से दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कर रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान 10 जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है, ताकि युवाओं के सपनों को...

सितम्बर 18, 2024 8:41 अपराह्न सितम्बर 18, 2024 8:41 अपराह्न

views 13

उत्तर प्रदेश में फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 73 जनपदों में हाईटेक नर्सरी बनाने का निर्णय लिया

उत्तर प्रदेश में फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 73 जनपदों में हाईटेक नर्सरी बनाने का निर्णय लिया है। इस अनूठी पहल से न केवल सब्जियों और फलों की उपज बढ़ेगी बल्कि उनकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जानकारी के अनुसार ये नर्सरी मनरेगा की मदद से बनेगी। अब तक 36 पौधशालाएं तैयार हो चुकी हैं। शीघ्र ही 16 नर्सरी पर कार्य प्रारंभ होगा। इन हाईटेक नर्सरी में पौधे को नियंत्रित तापमान और नमी में तैयार किया जाता है। लिहाजा ये पौधे निरोग होते हैं। गुणवत्ता भी बेहतर होती है।