सितम्बर 12, 2025 12:34 अपराह्न

views 61

अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले

अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हल्की बढ़त के साथ खुले। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 403 अंक बढ़कर 81 हजार 952 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंस का निफ्टी 120 अंक बढ़कर 25 हजार 125 पर बंद हुआ।    

जुलाई 5, 2025 6:20 अपराह्न

views 84

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 12 देशों को पत्र लिखकर शुल्‍कों के विभिन्न स्तरों की रूपरेखा तैयार की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने 12 देशों को पत्र लिखकर उन वस्तुओं पर शुल्‍कों के विभिन्न स्तरों की रूपरेखा तैयार की है, जिनका वे  अमरीका को निर्यात करते हैं। उन्होंने प्रस्तावों को 'इसे ले लो या छोड़ दो' प्रस्ताव बताया। श्री ट्रंप ने कहा कि पत्रों में अलग-अलग शुल्‍क दर और राशि शामिल हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ टैरिफ 70 प्रतिशत तक जा सकते हैं और इस साल 1 अगस्त से प्रभावी हो सकते हैं। अप्रैल में, ट्रंप ने अधिकांश आयातों पर 10 प्रतिशत शुल्‍क की घोषणा की थी। इसमें ची...

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 41

यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा: विदेश मंत्री, रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा। श्री लावरोव ने सरकारी समाचार समिति रिया नोवोस्‍ती के साथ एक साक्षात्‍कार में कहा कि रूस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि रूस के लिए बाधाएं पैदा करने वालों को तीखे विरोध का सामना करना पडेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस की रूचि संघर्ष खत्‍म करने में है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा के मुख्‍य कारणों का समाधान किया जाना...

नवम्बर 5, 2024 5:28 अपराह्न

views 23

अमरीका में आज राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है

अमरीका में आज राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हेरिस के बीच मुकाबला है। श्री ट्रंप ने मिशिगन में भाषण के साथ अपना प्रचार अभियान पूरा किया, जबकि सुश्री हेरिस ने निर्णायक प्रांत पेनसेल्विया में भाषण के साथ चुनाव अभियान समाप्‍त किया।     श्री ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान सीमा सील करने और ट्रिलियन डॉलर मूल्‍य के प्रस्‍तावित कर वापस लेने जैसे वायदे किये। सुश्री हेरिस ने चुनाव प्रचार में गर्भपात के अधिकार का समर्थन कि...

अगस्त 24, 2024 4:20 अपराह्न

views 27

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है  

          अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बहुउद्देशीय एमएच-60 आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 5 करोड़ 28 लाख डालर की अनुमानित लागत से भारत को पनडुब्बी रोधी सोनोबोयस युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की भारत को संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपेक्षित प्रमाणपत्र जारी कर कल अमरीकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में अधिसूचित किया। बाइडेन प्रशासन की अधिसूचना में कहा गया है कि यह सौदा अमरीका के प्रमुख रक्षा भागीदार भारत के साथ द्विपक्षीय स...

अगस्त 4, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 44

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

  इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।   क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरि...

जुलाई 16, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 49

अमरीका: अदालत ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज किया

  फ्लोरिडा के अमरीकी जिला न्यायाधीश ने गोपनीय दस्तावेज का दुरूपयोग करने के लिए पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले को यह कहते हुए खारिज किया कि सरकार के मामले को आगे बढ़ाने वाले एक विशेष अधिवक्ता की नियुक्ति असंवैधानिक थी। न्‍यायाधीश एलीन कैनॉन ने कहा कि विशेष अधिवक्‍ता जैक स्मिथ को न तो राष्ट्रपति ट्रंप ने नियुक्त किया था और न ही सीनेट के द्वारा उन्‍होंने पुष्टि की थी कि उनकी नियुक्ति से संविधान का उल्लंघन हुआ है। यह फैसला विस्कॉन्स...

जुलाई 2, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 40

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से दी जा सकती है छूट

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार माना है कि देश के पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा कार्यालय में लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से छूट होती है। यह फैसला तब आया है जब अमरीका की शीर्ष अदालत ने संघीय आपराधिक आरोपों से खुद को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप के 2020 के चुनाव में हार को पलटने का प्रयास शामिल था। अदालत में कल तीन के मुकाबले छह न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि निजी क्षमता के उलट पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने संवैधानिक अधिकार के अन्तर...