नवम्बर 15, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 88

अमरीका और सऊदी अरब एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए सहमत हो सकते हैं: राष्ट्रपति ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सऊदी अरब को लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर सहमत हो सकते हैं। अगले सप्ताह सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमरीका जाने वाले हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके बीच आर्थिक तथा रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।   पेंटागन की एक खुफिया रिपोर्ट ने संभावित एफ-35 सौदे पर चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि अगर इसे बेचने की सम्‍भावना बढ़ती है तो चीन इस विमान की तकनीक हासिल...

अक्टूबर 30, 2025 6:27 अपराह्न

views 174

अमरीका और चीन एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए: डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण कोरिया में चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ व्यापारिक तनाव कम करने और सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापार और ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर कई समझौते किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन के राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि चीन सोयाबीन और ज्वार सहित अमरीकी कृषि उत्पादों की भारी मात्रा में खरीद शुरू करेगा।   दोनों देश एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके अंतर्गत चीनी आयात प...

अक्टूबर 30, 2025 8:27 अपराह्न

views 104

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी: विदेश मंत्रालय

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी है। आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत को प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिली है। यह छूट 29 अक्‍तूबर से प्रभावी हो गई है। प्रवक्‍ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि कुछ भारतीय कम्‍पनियों को चीन से दुर्लभ खनिजों के आयात के लिए लाइसेंस मिला है।   विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमरीका के साथ लगातार संपर्क में है। ...

अक्टूबर 24, 2025 5:46 अपराह्न

views 82

एपैक शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-अमेरिका संवाद का किया आह्वान

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चुंग डोंग-यंग ने आज उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं से दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग - एपैक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत का सुनहरा अवसर न चूकने का आह्वान किया। एपैक शिखर सम्मेलन इस महीने की 31 तारीख से ग्योंगजू शहर में आयोजित किया जाने वाला है।   अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एपैक सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। श्री चुंग ने बताया कि कि उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच जारी संपर्क के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हो...

अक्टूबर 10, 2025 12:23 अपराह्न

views 73

अमरीका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों की नव निर्मित आपूर्ति करने से इनकार किया

अमरीका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों की नव निर्मित आपूर्ति करने से इनकार किया है। भारत में अमरीकी दूतावास ने एक बयान में कहा है कि अमरीका के विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में हालिया संशोधन पाकिस्तान को नई हथियार प्रणालियों का हस्तांतरण नहीं है।   उन्‍होंने कहा कि यह संशोधन केवल रखरखाव तथा स्पेयर पार्ट्स सहयोग तक ही सीमित है और इसके शस्त्रागार में कोई क्षमता वृद्धि या उन्नयन प्रदान नहीं किया जा रहा है।   यह स्पष्टीकरण उन खबरों के मद्देनजर आया है ...

सितम्बर 26, 2025 1:58 अपराह्न

views 43

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।   यह मुलाकात अमरीका और पाकिस्तान के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद हुई और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप और शरीफ की संक्षिप्त मुलाकात के कुछ ही समय बाद हुई।    

सितम्बर 26, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 58

टिकटॉक को अमरीका में जारी रखने की अनुमति

राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे टिकटॉक को अमरीका में जारी रखने की अनुमति मिल गई है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडी चिंताओं को कम करने और इस लोकप्रिय ऐप पर अमरीकी स्वामित्व का रास्‍ता साफ करने के लिए लिया गया है। टिकटॉक पर चीनी कंपनी की अल्‍प हिस्सेदारी बनी रहेगी और अमरीका के निवेशक एक नए संयुक्त उद्यम के अंतर्गत लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले हैं।   इस प्लेटफ़ॉर्म पर 17 करोड़ अमरीकी उपयोगकर्ता हैं, जिसमें डेढ़ करोड़ राष्‍ट्रपति ट्रम्प के ...

सितम्बर 26, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 83

फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास की निंदा की, कहा- शांति योजना पर अमरीका के साथ सहयोग करने को तैयार

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास की आलोचना की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाली शांति योजना पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने से रोके जाने के बाद वीडियो के माध्यम से श्री अब्बास ने सम्बंधित भूमि पर फिलिस्तीन का दावा दोहराया।   उन्होंने कहा कि वे अमरीका, फ्रांस और सऊदी अरब के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं।   श्री अब्बास ने कहा कि इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीकार की गई शा...

सितम्बर 19, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 40

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर परिचालन प्रतिबंधों में दी गयी छूट रद्द की

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर परिचालन प्रतिबंधों में दी गयी छूट रद्द कर देने की घोषणा की है। यह छूट वर्ष 2018 में दी गयी थी। अमरीकी विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बंदरगाह पर परिचालन से जुड़े लोगों पर ईरान स्‍वतंत्रता और परमाणु अप्रसार अधिनियम के तहत प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय इस वर्ष 29 सितम्‍बर से प्रभावी होगा।     अमरीकी प्रशासन ने कहा कि  छूट हटाने का फैसला ईरानी शासन के खिलाफ दबाव बनाने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की नीति के अनुरूप लिया गया है।     इस वर्ष मई में भारत और ईरान ने...

सितम्बर 19, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 30

अमरीका ने गाजा में स्‍थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर किया वीटो का इस्‍तेमाल

अमरीका ने गाजा में तत्‍काल और स्‍थायी संघर्ष विराम तथा बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर वीटो का इस्‍तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के अन्‍य सभी 14 सदस्‍यों ने इस्राइल से फलीस्‍तीनियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया और गाजा की स्थिति को अत्‍यंत गम्‍भीर बताया।   इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो वर्ष पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमरीका का छठा वीटो है। इससे विश्‍व मंच पर अमरीका और इस्राइल अलग-थलग पड़ गए हैं। 7 अक्‍तू...