अप्रैल 8, 2026 6:04 अपराह्न
207
सरकार ने देश भर की खदानों और बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार होने की पुष्टि की
सरकार ने आज कहा कि देशभर की खदानों और बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतरमंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर कोयले की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है और कोयले का पर्याप्त भंडार बनाए रखा गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देशभर में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्...