अगस्त 21, 2025 11:11 पूर्वाह्न
18
झारखंड: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी है
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी है। बालक अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में खूंटी विजेता बना जबकि बालिका अंडर-17 में सिमडेगा की टीम चैंपियन बनी। उधर, चेन्नई में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की संघमित्रा महता ने पांच हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है।