अप्रैल 8, 2026 9:45 अपराह्न

views 30

पश्चिम एशिया संघर्ष विराम के बाद खाड़ी देशों में राहत, लेकिन शिपिंग पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया संघर्ष विराम समझौते के बाद खाड़ी देशों के हालात में भी राहत देखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यूएई और सऊदी अरब में ऊर्जा प्रतिष्ठानों, बिजली ग्रिड और समुद्री जल शोधन संयंत्रों पर खतरा कम हुआ है। हालांकि, युद्धविराम के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। सुरक्षा कारणों से जहाजों के आवागमन के लिए ईरानी बलों के साथ समन्वय आवश्यक बताया गया है। बताया जा रहा है कि खाड़ी क्षेत्र में 800 से अधिक जहाज अब भी फंसे हुए हैं, जिससे व्यापारिक ग...