पश्चिम एशिया संघर्ष विराम समझौते के बाद खाड़ी देशों के हालात में भी राहत देखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यूएई और सऊदी अरब में ऊर्जा प्रतिष्ठानों, बिजली ग्रिड और समुद्री जल शोधन संयंत्रों पर खतरा कम हुआ है। हालांकि, युद्धविराम के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। सुरक्षा कारणों से जहाजों के आवागमन के लिए ईरानी बलों के साथ समन्वय आवश्यक बताया गया है। बताया जा रहा है कि खाड़ी क्षेत्र में 800 से अधिक जहाज अब भी फंसे हुए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
ईरान द्वारा प्रति जहाज बीस लाख डॉलर का पारगमन शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर शिपिंग संगठनों ने चिंता जताई है। इस बीच, इस्राएल, ईरान से जुड़े दो सप्ताह के यु्द्धविराम पर सहमत हो गया है, लेकिन उसने संकेत दिया है कि वह लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी रखेगा, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि तनाव बढ़ सकता है और यह युद्धविराम को कमजोर कर सकता है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 9:45 अपराह्न | shipping crisis persists
पश्चिम एशिया संघर्ष विराम के बाद खाड़ी देशों में राहत, लेकिन शिपिंग पर संकट बरकरार