जुलाई 8, 2024 2:27 अपराह्न जुलाई 8, 2024 2:27 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ

उत्‍तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों में पानी भरने से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में देर रात भारी बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में जलभराव हुआ, जिसके बाद कई प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर सहित चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ...

जुलाई 8, 2024 2:23 अपराह्न जुलाई 8, 2024 2:23 अपराह्न

views 40

मुंबई के विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ

मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर 4.4 मीटर की ऊंची लहर के साथ मुंबई में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने राज्य की विधानसभा में कहा कि यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।  

जुलाई 8, 2024 12:00 अपराह्न जुलाई 8, 2024 12:00 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों को नुकसान हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ उखड़ गए। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कुमाऊं क्षेत्र में बनबसा, टनकपुर, खटीमा और सितारगंज में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले छह घंटों में बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चमोली जिलों मे...

जुलाई 8, 2024 11:52 पूर्वाह्न जुलाई 8, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 18

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुंबई, उपनगरीय मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और शहर में यातायात भी प्रभावित हुआ है। उपनगरीय ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। कल पटरियों पर एक पेड़ गिर जाने के बाद सेंट्रल लाइन पर कसारा और टिटवाला के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई थी।  

जुलाई 8, 2024 11:27 पूर्वाह्न जुलाई 8, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों सहित उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों सहित उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी इस महीने की 10 और 11 तारीख को बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

जुलाई 5, 2024 9:42 पूर्वाह्न जुलाई 5, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पूर्वोत्‍तर  के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज और कल उत्‍तराखंड और पूर्वोत्‍तर  के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा है कि उत्‍तर-पूर्व राजस्‍थान में चक्रवाती पवा‍ह बना हुआ है।        अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ पूर्वोत्‍तर  में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान है। विभाग ने कह...

जुलाई 4, 2024 10:05 पूर्वाह्न जुलाई 4, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 8

दिल्ली में हुई मध्यम बारिश, लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के विभिन्न हिस्सों में कल रात मध्यम वर्षा हुई, जो कि सुबह तक जारी रही। वर्षा से लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भाग में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। 

जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न जुलाई 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 8

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्‍यम से जिला आयुक्‍तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...

जुलाई 3, 2024 1:58 अपराह्न जुलाई 3, 2024 1:58 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड:  भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित,  कुमाऊं क्षेत्र में भी अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया 

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। कुमाऊं क्षेत्र में भी अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ है। 

जुलाई 3, 2024 1:56 अपराह्न जुलाई 3, 2024 1:56 अपराह्न

views 11

बिहार: मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

  बिहार में कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। सीवान, गोपालगंज, बांका, नालंदा, जहानाबाद, नवादा और कटिहार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए आंधी और बिजली के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में दरभंगा, नवादा, भागलपुर और पूर्वी चंपारण जिले में बिजली गिरने से चार लोगों मृत्यु हुई है।