सितम्बर 1, 2024 7:23 अपराह्न

views 34

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 157 स्टेशनों का पुनर्निर्माण

          रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 157 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का रेल बजट 18 गुना बढ़ा दिया गया है। श्री वैष्‍णव पीलीभीत-मैलानी के बीच ट्रेन संचालन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया और 672 करोड़ रुपये की लागत वाले पीलीभीत-शाहगढ़ रेल खंड के आमान परिवर्तन का भी उद्घाटन किया।  

अगस्त 1, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 5

झारखंड: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल किया गया

झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन लाइन पर यातायात बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहा है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बाराबम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशनों के बीच हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी स...

जुलाई 31, 2024 1:53 अपराह्न

views 19

झारखंड: दक्षिण मध्य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्शन पर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

  झारखंड में दक्षिण मध्‍य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्‍शन पर रेल यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हावडा मुंबई मेल की 18 में से 16 बोगियों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया है। सभी बोगियों को मार्ग से हटाने के बाद ही रेल मार्ग की मरम्मत और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।  कल सुबह चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत पोटोबेदा गांव के नजदीक बाराबम्‍बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्...

जुलाई 31, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 27

झारखंड: पूर्वी-मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्ड में मरम्‍मत कार्य जारी,  ट्रैक से हटाए जा रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा- मुम्‍बई मेल के डिब्बे

झारखंड में पूर्वी मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्‍ड में मरम्‍मत कार्य जारी है। दुर्घटनाग्रस्‍त हावडा- मुम्‍बई मेल के डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेलवे डिविजन के अंतर्गत पोटोबेडा गांव के निकट बाराबम्‍बू और खर्सवा रेलवे स्‍टेशनों के बीच कल सवेरे हावडा-मुम्‍बई मेल के 18 डिब्‍बे पटरी से उतर जाने के बाद से रेल यातायात ठप है। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस खंड पर रेल यातायात आज बहाल होने की संभावना है।