अगस्त 14, 2024 2:01 अपराह्न

views 2

देश कल मनाएगा अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

  देश कल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित करेगा। संबोधन, दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी बारी बारी से हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया ...

जुलाई 30, 2024 3:26 अपराह्न

views 27

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।  सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारतीय निशानेबाज देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों निशानेबाजों ने शानदार कौशल और टीम वर्क की भावना का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न

views 28

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घ...

जून 20, 2024 4:26 अपराह्न

views 28

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने श्री सुबियांतो को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।     ReplyForward Add reaction

अप्रैल 5, 2024 8:35 अपराह्न

views 38

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आएंगे। इस दौरान श्री मोदी भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की चुनाव सभा के प्रभारी का दायित्व वन ...