अक्टूबर 16, 2024 7:35 अपराह्न

views 1

संगीत और नृत्य ऐसी भाषाएं हैं जो सीमाओं से परे हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संगीत और नृत्य ऐसी भाषाएं हैं जो सीमाओं से परे हैं और सार्वभौमिक रूप से समझी जाती हैं। नई दिल्ली में भारतीय नृत्य पर पहले अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के लिए एक विशेष संदेश में श्री मोदी ने युवा पीढ़ी के लिए नृत्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रदर्शन कलाओं को समर्पित सबसे प्रारंभिक ग्रंथ भारत में भरत मुनि द्वारा लिखे गए थे। उन्होंने कहा है कि युवाओं को ऐसे उत्सवों...

अगस्त 29, 2024 7:07 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे। श्री मोदी मुंबई के जियो विश्‍व सम्‍मेलन केन्‍द्र में वैश्विक फिनटेक महोत्‍सव 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी पालघर में वाधवन बंदरगाह की शिलान्‍यास करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 76 हजार करोड़ रुपये है।  इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है।     प्रधानमंत्री लगभग एक हजार 5...

अगस्त 21, 2024 1:34 अपराह्न

views 41

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से पहले साझा किया वक्तव्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज सुबह इन देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री आज शाम पोलैंड पहुंचेंगे। वे जामसाहेब नवानगर स्‍मारक और मोंटे कैसीनो तथा कोल्‍हापुर स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बाद में श्री मोदी वारसा में एक सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि पोलैंड मध्य यूरोप में भारत का महत्‍वपूर्ण...

अगस्त 15, 2024 2:05 अपराह्न

views 27

सदियों पुरानी नालंदा विश्वविद्यालय की भावना को जगाना होगा तथा ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेमीकन्डक्टर उत्पादन में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, आयात पर निर्भरता कम करने और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। आज सवेरे लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में भारत के विकास की दिशा तय करने वाले भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विनिर्माण, गेमिंग और डिजाइनिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने ...

अगस्त 15, 2024 12:03 अपराह्न

views 39

देश मना रहा है आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं बार फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्र के 78वें स्‍वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। लाल किले की प्राचीर से राष्‍ट्र को संबोधन में श्री मोदी ने कहा कि आज वो शुभ घडी है कि हम देश की आजादी के लिए प्राणों को त्‍याग करने वालों और आजीवन संघर्ष करने वालों को स्‍मरण करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण हम सभी की चिंता बढी है। अनेक लोगों ने अपने परिजन खोये हैं। उन लोगों ने इसका नुकसान झेला है। उन सभी के प्रति हम संवेदना व्‍यक्‍त करते हैं। यह देश उन सभी के साथ खड़ा है। प्...

अगस्त 15, 2024 10:59 पूर्वाह्न

views 36

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी की 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय बार-बार समान नागरिक संहिता की बात कहता रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक नागरिक संहिता है और इसे धर्मनिरपेक्ष बनाया जाना चाहिए। श्री मोदी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विचार-विमर्श करें। श्री मोदी ने कहा कि जो भी कानून देश को धर्म के आधार पर बांटते हैं या समाज में वर्ग पैदा करते हैं आधुनिक समाज में उनका कोई स्‍थान नहीं है। उन्...

अगस्त 15, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 45

विश्‍व के नेताओं ने 78वां स्‍वाधीनता दिवस की दी शुभकामनाएं

भारत अपना 78वां स्‍वाधीनता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विश्‍व के नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के बीच के संबंधों का अभिवादन किया है। श्री ब्लिंकन ने कहा कि अमरीका भारतीय लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास का उत्‍सव मना रहा है। अमरीका के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत-अमरीका के सहयोग में तीव्र गति से विस्‍तार हो रहा है। दोनों देश स्‍वतंत्र, मुक्‍त, स्थिर और समृद्ध हिंद- प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपने...

अगस्त 15, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 32

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1,037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1,037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने वीरता और सेवा पदक से सम्मानित कर्मियों को बधाई दी। अपने संदेश में, श्री शाह ने कहा कि अनुकरणीय सेवा के लिए उन्हें दिया गया सम्मान नए प्रोत्साहन के साथ सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करेगा।

अगस्त 15, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन जवानों के बलिदान को याद किया जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये। उन्होंने कहा कि आज शुभ घड़ी है, जब हम देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों और अपना जीवन समर्पित करने वाले आजादी के दीवानों को नमन कर रहे हैं।     श्री मोदी ने कहा कि आजादी के लिए करोडों देशवासियों ने देशभक्ति का परिचय दिया, वंदे मातरम के नारे के साथ आजादी का सपना साकार करने ...

अगस्त 15, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 25

78वां स्‍वतंत्रता दिवस आज, स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता के लिए 6000 विशेष अतिथियों को किया गया है आमंत्रित

राष्‍ट्र आज 78वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्‍य समारोह आज दिल्‍ली में ऐतिहासिक लालकिला पर होगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्‍ट्र ध्‍वज फहराएंगे और लाल किले की प्राचीर से देश को सम्‍बोधित करेंगे।     इस वर्ष के स्‍वतंत्रता दिवस का विषय है- 2047 तक विकसित भारत। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह विषय इस तथ्‍य को परिलक्षित करता है कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत रहेगी। लाल किले पर स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता के लिए छह हजार विशेष अतिथियो...