अप्रैल 30, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में अपने आवास पर शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। यह बैठक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।     बाद में, राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी प्रधानमंत्री से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।  

मार्च 3, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 26

विश्व वन्यजीव दिवस आज, पीएम मोदी गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

आज विश्व वन्यजीव दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड - एनबीडब्ल्यूएल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों से सदस्य, इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव संरक्षक और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। यह बोर्ड वन्यजीवों तथा वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। बैठक के बाद श्री...

जनवरी 22, 2025 3:35 अपराह्न

views 34

पीएम मोदी 28 फरवरी को भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 फरवरी को भुवनेश्वर के जनता मैदान में 'उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढाना है। वे भारत के अलावा करीब 12 देशों के उद्योगपतियों और निवेशकों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 28 से 29 फरवरी तक चलने वाले इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और कुछ अन्य देशों के निवेशक शामिल होंगे।    

जनवरी 12, 2025 9:45 अपराह्न

views 1

भारत की युवा शक्ति उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की युवा शक्ति जल्द ही उसे एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। राष्‍ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 के अवसर पर अपने संबोधान में उन्‍होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍हें नई पीढ़ी पर विश्वास है और वह सभी समस्याओं का समाधान खोज लेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सामू...

जनवरी 7, 2025 9:27 अपराह्न

views 52

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली का उद्देश्य व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली, 2025 का मसौदा नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देता है। सूचना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने कहा कि नियमावली का उद्देश्य विकास और समावेशिता को बढ़ावा देते हुए व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमों का मसौदा जारी किया गया है। मसौदा...

जनवरी 3, 2025 10:21 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए लगभग एक हजार सात सौ नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। श्री मोदी ने फ्लैटों के लाभार्थियों से बातचीत भी की और नए आवंटित फ्लैटों का निरीक्षण किया। इन नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन के साथ ही दिल्‍ली विकास प्राधिकरण द्वारा अपने मूल स्‍थान पर -इन सीटू स्‍लम पुनर्वास परियोजना का दूसरा चरण पूर...

जनवरी 3, 2025 10:05 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्‍सव का लक्ष्‍य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना है। 6 दिवसीय महोत्‍सव का विषय वर्ष 2047 तक विकसित भारत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूर्वोत्तर भारत पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण जनसंख्‍या के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल दिल्‍ली में ग्रामीण भा...

दिसम्बर 12, 2024 2:00 अपराह्न

views 30

जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने दरवाजे पर स्वच्छ पानी के साथ, महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।    

अक्टूबर 28, 2024 7:15 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी धनवंतरी जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कल नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी धनवंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कल नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास करेंगे। इन पर लगभग 12 हजार 8 सौ 50 करोड रूपये की लागत आयेगी। श्री मोदी, आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना को और विस्‍तार देते हुए 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य कवरेज का दायरा बढायेंगे। इससे सभी आय वर्ग के वरिष्‍ठ नागरिक लाभान्वित होंगे।   स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के बुनियादी ढांचे को ...

अक्टूबर 23, 2024 8:31 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत और चीन के बीच विवादों और मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाने के महत्‍व पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत और चीन के बीच विवादों और मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाने के महत्‍व पर जोर दिया और कहा कि इनसे शांति और सद्भावना में बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए। श्री मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कजान में 16वें ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने माना कि भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की जल्‍दी ही बैठक होगी जिसमें सीमा क्षेत्रो में शांति और सद्भावना बनाए रखने के तरीकों की समीक्षा की जाएगी और सीमा के प्रश्‍न ...