अगस्त 28, 2025 5:54 अपराह्न

views 23

महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्‍होंने कहा है कि महात्मा अय्यंकाली को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महात्मा अय्यंकाली ज्ञान और शिक्षा के प्रति भी गहरी आस्था रखते थे और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को न्यायसंगत और समतामूलक समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

अगस्त 14, 2025 2:20 अपराह्न

views 31

जल जीवन मिशन ने नारी शक्ति के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जल जीवन मिशन ने नारी शक्ति के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की है। जल जीवन मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह एक ऐसी योजना है जो सम्मान और जीवन में बदलाव पर केंद्रित है।  

अगस्त 10, 2025 10:12 अपराह्न

views 49

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सक्रिय सहयोग से भारत को 2047 तक विकसित बनाने के अपनी सरकार की मंशा पर ज़ोर दिया है। आज बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के तीसरे चरण के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने विकास की ओर भारत की यात्रा के लिए स्थापित मानदंडों का उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा तब शुरू हुई जब 2014 से पहले भारत दुनिया के दस सबसे कमज़ोर देशों में से एक था। अब भारतीय अर्थव्यवस्था पाँचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से आगे बढने वाली अर्थव्यवस्था है।   मेट्रो रेल पा...

जुलाई 27, 2025 9:43 अपराह्न

views 30

राजराजा चोल और राजेंद्र चोल की विरासत भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजराजा चोल और राजेंद्र चोल की विरासत भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी गतिविधियाँ एक पवित्र प्रयास के समान हैं और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।    प्रधानमंत्री ने कहा कि चोल साम्राज्य के दौरान भारत ने वाणिज्यिक प्रगति, समुद्री मार्गों के उपयोग और कला तथा संस्कृति के प्रचार ...

जुलाई 13, 2025 4:38 अपराह्न

views 39

पीएम मोदी ने अनुभवी तेलुगू अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अनुभवी तेलुगू अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया है। वयोवृद्ध तेलुगू अभिनेता का आज हैदराबाद में उनके निवास पर देहांत हो गया। वे 83 वर्ष के थे। श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वे अपनी सिनेमाई उत्‍कृष्‍टता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राव ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई पीढि़यों के दर्शकों को सम्‍मोहित किया। वे समाज सेवा में अग्रणी थे। उन्‍होंने निर्धनों और वंचितों को सशक्‍त बनाने की दिशा में काम किया।  ...

जुलाई 4, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 22

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आज सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनके पूर्वज केवल प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे। प्रधानमंत्री कल रात अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। हवाई अड्डे पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति...

जुलाई 4, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 37

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और पीएम मोदी की राजकीय यात्रा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी: दिनेश भाटिया, ब्राजील में भारत के राजदूत

ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने कहा है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की राजकीय यात्रा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6 और 7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में होगा और उसके बाद 8 जुलाई को महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री भाटिया ने कहा कि 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन सुधार, जलवायु परिवर्तन चुनौतियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा...

जून 17, 2025 7:04 अपराह्न

views 30

पीएम मोदी आज रात कनाडा के कनानास्‍किस शहर में जी-7 शिखर सम्‍मेलन में होंगे शामिल 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात कनाडा के कनानास्‍किस शहर में जी-7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। वे बदलती दुनिया में पहुंच और सामर्थ्य सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और निवेश के भविष्य पर जी-7 चर्चाओं में भाग लेंगे। जी-7 सम्‍मेलन में श्री मोदी की यह लगातार छठी भागीदारी होगी। वे जी-7 नेताओं और अन्‍य आमंत्रित देशों के नेताओं तथा अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ महत्‍वपूर्ण वैश्‍विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे शिखर सम्मेलन से अलग कई द्विपक्षीय बैठकें...

जून 16, 2025 2:13 अपराह्न

views 186

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड’ से सम्‍मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज साइप्रस के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड से सम्‍मानित किया गया।   साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो-डोलीडीज ने निकोसिया में राष्ट्रपति भवन  में एक विशेष समारोह  श्री मोदी को यह पुरस्‍कार प्रदान किया। साइप्रस के पहले राष्‍ट्रपति आर्कबिशप मकरोस तीन के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्‍ट्र प्रमुखों को उनके असाधारण योगदान और वैश्विक नेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को सम्‍म‍ानित करने के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प...

जून 16, 2025 1:09 अपराह्न

views 26

पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोसे क्रिस्टो-डोलीडीज से भेंट की

प्रधानमत्री नरेन्‍द्र मोदी का आज साइप्रस के निकोसिया स्थित राष्‍ट्रपति भवन में औपचारिक स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोसे क्रिस्टो-डोलीडीज से भेंट की। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और सहयोग की नई संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की जिसमें विशेष रूप से व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग शामिल रहा। वार्ता में भारत-यूरोपीय संघ संबंध और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों ...