जनवरी 14, 2026 1:34 अपराह्न

views 142

राष्ट्रमंडल संसदों के अध्यक्षों का 28वां सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, कल नई दिल्‍ली में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। इस सम्मेलन में 42 राष्‍ट्रमंडल देशों और चार अर्ध-स्वायत्त देशों की संसदों के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। सम्‍मेलन में मजबूत लोकतांत्रिक संस्‍थाओं को बनाए रखने में अध्‍यक्षों और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका सहित समकालीन संसदीय मुद्दों पर व्‍यापक रूप से चर्चा होगी। इसके अलावा संसदीय कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस का उपयोग, सांसदों पर सोशल मी...

जनवरी 12, 2026 10:13 अपराह्न

views 152

युवा शक्ति प्रगतिशील विचारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा है कि नवाचार विचारों, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में विकसित भारत-यंग लीडर्स डायलॉग- 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि  2047 में जब देश स्वतंत्रता के एक सौ वर्ष पूरे करेगा, तब आज के युवाओं के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होगा। यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि  युवाओं की क्षमता ही भारत की क्षमता बनेगी और उनकी सफलता भारत की सफलता को नई ऊंचाइयों पर ...

जनवरी 12, 2026 6:54 अपराह्न

views 35

पिछले 11 वर्षों में भारत के कोयला क्षेत्र ने अपने को अगली पीढ़ी के ईंधन के रूप में पुनर्जीवित किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इस बात पर प्रकाश डाला है कि पिछले 11 वर्षों में भारत के कोयला क्षेत्र ने अपने को अगली पीढ़ी के ईंधन के रूप में पुनर्जीवित किया है। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी के एक पोस्ट के जवाब में श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात को रेखांकित करता है कि कोयला क्षेत्र हरित प्रौद्योगिकियों के साथ सहज रूप से एकीकृत होकर, विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की यात्रा में अपना योगदान देना जारी रखेगा।    

जनवरी 12, 2026 8:23 अपराह्न

views 97

प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- 2026 के समापन सत्र में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- 2026 के समापन सत्र में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर, उन्‍होंने प्रदर्शनी का दौरा किया और युवा नेताओं से बातचीत करके उनके नवाचारों तथा विचारों को जाना। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के लिए निबंध संकलन का विमोचन भी करेंगे। इसमें भारत की विकासात्मक प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक राष्ट्र निर्माण लक्ष्यों पर युवा प्रतिभागियों द्वारा लिखित चयनित निबंध शामिल हैं।   विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग ज...

जनवरी 1, 2026 8:17 अपराह्न

views 139

प्रधानमंत्री मोदी 3 फरवरी को भगवान बुद्ध से संबंधित पावन पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की तीन तारीख को नई दिल्‍ली के राय पिथौरा सांस्‍कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से संबंधित पावन पिपरहवा अवशेषों की भव्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में पहली बार पिपरहवा से संबंधित अवशेष और पुरातात्‍विक सामग्री एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। एक सदी से भी अधिक समय बाद पिपरहवा से लाए गए ये अवशेष नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय संग्रहालय और कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में संरक्षित रखे गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि वर्ष 1898 में पिपरहवा ...

दिसम्बर 30, 2025 10:08 अपराह्न

views 202

भारत सुधार एक्‍सप्रेस पर सवार हो गया है और वैश्विक आकर्षण केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत सुधार एक्‍सप्रेस पर सवार हो गया है और वैश्विक आकर्षण केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है। सोशल मीडिया पर साझा लेख में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्‍व भारत की ओर आशा और विश्‍वास से देख रहा है और अगली पीढ़ी के सुधारों से गतिमान  प्रगति की सराहना कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकी, युवा पीढ़ी और देशवासियों का अदम्य संकल्प इस सुधार एक्‍सप्रेस का मूल इंजन है। श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए सुधारों के वर्ष के रूप में याद किया जाएगा...

दिसम्बर 12, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 397

प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा 15 दिसम्‍बर से होगी शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 15 तारीख़ से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री जॉर्डन जाएंगे। उनकी यह यात्रा जॉर्डन नरेश अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान, दोनों नेता आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को देखते हुए, इस दौरे को आपसी संबंधों की प्रगाढता और सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश के लिए मह...

नवम्बर 22, 2025 4:07 अपराह्न

views 197

प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में शुरू हो रहे G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शुरू हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान श्री मोदी सभी सत्रों में भाग लेंगे और भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करेंगे, जिनमें ग्‍लोबल साउथ की चिंताएँ, सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक शासन में सुधार शामिल हैं। 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी का 12वाँ जी20 शिखर सम्मेलन है। इस वर्ष का सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पहली बार ह...

नवम्बर 22, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 187

प्रधानमंत्री मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ की बातचीत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ बातचीत की। श्री मोदी तीन दिवसीय जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल शाम जोहान्सबर्ग पहुँचे।   दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गहनता और विविधता पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार और निवेश, शिक्षा तथा लोगों के बीच आदान-प...

नवम्बर 21, 2025 9:11 अपराह्न

views 98

प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं, जहां एयर फ़ोर्स बेस वाटरलूफ़ में उनका भव्‍य स्वागत किया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दुनिया के नेताओं के साथ वैश्‍विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस तीन दिवसीय सम्‍मेलन में सहयोग को मज़बूत करने, विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्‍चित करने पर अपना ध्‍यान केन्‍द्रित करेगा। जोहान्सबर्ग के...