अगस्त 7, 2024 12:13 अपराह्न अगस्त 7, 2024 12:13 अपराह्न

views 14

पेरिस ओलंपिक-2024: भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद, विनेश फोगाट का फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला आज

  विनेश फोगाट पेरिस में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराकर ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सेमीफाइनल में इस जीत के बाद अब उनका रजत पदक पक्का हो गया है। भारतीय महिला कुश्ती में आज सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है।  आज विनेश फोगाट ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल करने की उम्मीद के साथ 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आज रात 9 बजकर 45 मिनट पर विनेश का मुकाबला अमरीका की सारा एन होल्डर ब्रांड से होगा।...

अगस्त 2, 2024 1:25 अपराह्न अगस्त 2, 2024 1:25 अपराह्न

views 11

पेरिस ओलंपिक-2024: आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी 

पेरिस ओलंपिक खेलों के सातवें दिन कई भारतीय खिलाड़ी आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे। निशानेबाजी में मनु भाकर आज दोपहर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में अपना अभियान शुरू करेगी। बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में आज शाम साढ़े छह बजे लक्ष्‍य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तियेन-चेन से होगा।     पुरुष हॉकी के पूल मैच में आज शाम 4 बजकर 45 मिनट पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम पहले...

अगस्त 2, 2024 1:11 अपराह्न अगस्त 2, 2024 1:11 अपराह्न

views 13

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को मध्‍य रेलवे ने दिया ईनाम,  उत्कृष्ट उपलब्धि पर दी पदोन्नति 

  मध्‍य रेलवे ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को उनकी  उत्कृष्ट उपलब्धि पर पदोन्नति दी है। रेलवे के महाप्रबंधक ने कल स्वप्निल कुसाले के लिये पहली आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन की मंजूरी दी। पदोन्नति के बाद, वह ग्रुप-सी से ग्रुप-बी राजपत्रित कैडर में आ जायेंगे। वर्तमान में स्वप्निल कुसाले मध्‍य रेलवे के पुणे डिविजन में टिकट निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं।

जुलाई 31, 2024 9:05 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 11

पेरिस ओलंपिक: भारतीय एथलीटों ने कई स्पर्धाओं में दर्ज की जीत, निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक 

भारतीय एथलीटों ने पेरिस ओलंपिक्‍स में कल कई स्पर्धाओं में जीत दर्ज की। निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने फाइनल में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ओ ये जिन और ली वोन्‍हो को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता। स्वाधीनता के बाद ओलंपिक्‍स के एक ही संस्‍करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर, मनु भाकर ने इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।      पुरुष डबल्स बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी ने सीधे खेल में इंडोनेशिया के ...

जुलाई 14, 2024 2:17 अपराह्न जुलाई 14, 2024 2:17 अपराह्न

views 12

केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया

 केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज नई दिल्‍ली में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्‍चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी भाग लेने के लिये प्रोत्‍साहित करने की अपील की। उन्‍होंने खेल के विकास में सरकार के महत्‍वपूर्ण निवेश का भी उल्‍लेख किया।   पेरिस ओलम्पिक से पहले इस मैराथन का आयोजन किया गया है। ओ‍लम्पिक खेल 26 जुलाई से शुरू होंगे।

जून 28, 2024 1:06 अपराह्न जून 28, 2024 1:06 अपराह्न

views 19

भारतीय ट्रैक एथलीट किरण पहल पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए महिलाओं की चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया

भारतीय ट्रैक एथलीट किरण पहल ने अगले महीने पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए महिलाओं की चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हरियाणा की 24 वर्षीय किरण ने कल पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में 50.92 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की। ओलंपिक में प्रवेश के लिए मानक समय 50.95 सेकेंड है।    किरण पहल महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिमा दास के बाद दूसरी सबसे तेज भारतीय धावक बन गई हैं। हिमा दास ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में 50.79 सेके...

जून 13, 2024 2:09 अपराह्न जून 13, 2024 2:09 अपराह्न

views 18

केंद्रीय खेल और युवा मामले मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ कार्यालय के अधिकारियों के साथ की बैठक, पेरिस ओलंपिक की तैयारियों का लिया जायजा 

  केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और पेरिस ओलंपिक 2024 से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में राज्य मंत्री रक्षा खडसे और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।   बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने कहा कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं और खिलाड़ियों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सभी सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलम्पिक संघ को इस बार...