जुलाई 3, 2024 9:56 पूर्वाह्न

views 31

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन-2024 का करेंगे उद्घाटन 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज नई दिल्ली में ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में एआई अनुप्रयोग, शासन प्रणाली और एआई नवाचारों तथा प्रतिभा को बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।  यह शिखर सम्मेलन देश के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन में अंत...

जून 30, 2024 2:05 अपराह्न

views 24

नई दिल्ली: जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया 

    जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनरल द्विवेदी ने 15 दिसंबर, 1984 को थल सेना की इन्फैंट्री- जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम. फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। 

जून 23, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 20

नई दिल्‍ली: पटियाला हाउस अदालत ने बारामूला से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब के लिए एनआईए को दिया समय

  नई दिल्‍ली के पटियाला हाउस अदालत ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला सीट से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को समय दे दिया है। बारामूला के सांसद एजेंसी की हिरासत में हैं और सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल की मांग कर रहे है।   एनआईए ने बताया कि याचिका पर संसद अधिकारियों और जेल अधिकारियों के साथ परामर्श किया जा रहा है। न्यायाधीश किरण गुप्ता ने मामले पर जवाब और सुनवाई के लिए 1 जुलाई की ता...

जून 21, 2024 8:15 अपराह्न

views 6

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण कल नई दिल्ली में 53वीं जीएसटी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगी

    वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारामण कल नई दिल्ली में 53वीं जीएसटी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगी। नई सरकार के गठन के बाद यह जीएसटी परिषद की पहली बैठक है। जीएसटी परिषद की आखिरी बैठक पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान परिषद ने कई निर्णय लिए थे। जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता और आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की थी। परिषद ने बाजरे के आटे से तैयार भोजन पर भी शून्य दर की सिफारिश की थी। परि...

जून 21, 2024 8:38 अपराह्न

views 19

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नई दिल्ली पहुंची। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आई हैं। नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अंतरराष्ट्रीय नेताओं में शेख हसीना भी शामिल थीं। वह आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगी।