अगस्त 2, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 34

नई दिल्‍ली :  भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत जेपी नड्डा ने की वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत कल नई दिल्‍ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट की। श्री नड्डा ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रॉन्‍ग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। दोनों नेताओं ने पिछले दशक के दौरान भारत और वियतनाम के बीच संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि पर चर्चा की।      स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री के रूप में श्री नड्डा ने वियतनाम के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने की पेशकश की। उन्‍होंने दोन...

जुलाई 31, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 111

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना के दूसरे चरण के पोर्टल का शुभारम्‍भ किया 

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना के दूसरे चरण के पोर्टल का शुभारम्‍भ किया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रशिक्षण की राशि के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी किए। इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुता का लोकतंत्रीकरण करना, युवा आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।       इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि यह मंच छात्रों को कौशल बढ़ाने और उद्योग निकायों के अनुकूल बनने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि य...

जुलाई 31, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 10

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुँचे 

  वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुँच गए हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें कई मंत्री, उप-मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि शामिल हैं।      विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर श्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। श्री जायसवाल ने वियतनाम के साथ भारत के गहरे सभ्यतागत रिश्‍तों और सदियों पुरानी मैत्री पर प्रकाश डाला और कहा कि श्री चिन्ह की यात्रा से दोनों ...

जुलाई 29, 2024 6:11 अपराह्न

views 56

बिहार से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगियां इंजन से हुई अलग

  बिहार से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगियां आज सुबह इंजन से अलग हो गईं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन के पूसा में खुदी राम बोस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की कपलिंग टूट गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर इंजन को ट्रेन से जोड़ा गया और उसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा और नई दिल्ली के बीच चलती है।

जुलाई 27, 2024 1:29 अपराह्न

views 37

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रि‍यों की आज शाम नई दिल्‍ली में बैठक

  भारतीय जनता पार्टी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रि‍यों की आज शाम नई दिल्‍ली में बैठक होगी। भाजपा मुख्‍यालय में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी शामिल होंगे। यह बैठक लोकसभा चुनाव और आम बजट पेश होने के बाद हो रही है। इस उच्‍च स्‍तरीय बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्‍वयन और अन्‍य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जुलाई 17, 2024 1:59 अपराह्न

views 39

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन देश में औषधि, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता और सुरक्षा को नियंत्रित करता है।   श्री नड्डा ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत ...

जुलाई 13, 2024 6:02 अपराह्न

views 42

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के प्रति वचनबद्ध है। श्री शाह ने स्‍थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और इन सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोकने के लिए गांवों से सम्‍पर्क बढाने की आवश्‍यकता का उल्‍लेख किया। श्री शाह ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में तैनात केंद्रीय सशस्‍त्र पु...

जुलाई 13, 2024 1:10 अपराह्न

views 31

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रही है दो-दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता डीडी-रोबोकॉन इंडिया-2024, प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली कर रहे हैं कार्यक्रम की मेजबानी  

  दो-दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता डीडी-रोबोकॉन इंडिया 2024 नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रही है। प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं और 45 से अधिक कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 750 से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।    प्रतियोगिता के दौरान, रोबोट तय समय के भीतर जटिल कार्यों को निष्पादित करने के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगे। डीडी-रोबोकॉन की विजेता टीम अंतरराष्ट्रीय एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन रोबोकॉन 2024 में भारत का प्रतिनि...

जुलाई 11, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 44

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल - बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। यह आयोजन बिम्सटेक समूह के सदस्यों को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा, संपर्क, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। बिम्सटेक विदेश मंत्रियों का पहला संस्करण पिछले व...

जुलाई 10, 2024 8:57 अपराह्न

views 72

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में प्रख्‍यात अर्थशास्त्रियों के साथ संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में प्रख्‍यात अर्थशास्त्रियों के साथ संवाद करेंगे। श्री मोदी आगामी केंद्रीय बजट पर अपने विचार और सुझाव देगें। बैठक में अर्थशास्त्रियों, विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपध्‍यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भाग लेगें। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। लोकसभा चुनाव के कारण...