अप्रैल 20, 2026 9:31 अपराह्न

views 153

समृद्ध ग्राम पहल वैश्विक मंच पर, डब्ल्यू.एस.आई.एस पुरस्कार 2026 में नामांकित

समृद्ध ग्राम पहल को सक्षम पर्यावरण श्रेणी में सूचना समाज पर विश्व शिखर सम्मेलन - डब्ल्यू.एस.आई.एस. पुरस्कार 2026 के लिए नामांकित किया गया। दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू की गई यह पहल भारतनेट परियोजना के अंतर्गत निर्मित है। संचार मंत्रालय ने बताया कि यह पहल गांवों में स्थापित समृद्ध केंद्रों के माध्यम से भौतिक अवसंरचना और डिजिटल प्लेटफार्मों को मिलाकर एकीकृत भौतिक-डिजिटल सेवाएं प्रदान करती है। मंत्रालय ने बताया कि ये केंद्र स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि सहायता, शासन, वित्तीय समावेशन और ई-कॉमर्स जैसी प...