अक्टूबर 9, 2025 8:52 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 8:52 अपराह्न

views 39

मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा दो दिन के मणिपुर दौरे पर

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा आज दो दिन के मणिपुर दौरे पर इम्फाल पहुँचे। श्री संगमा ने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए राजनीतिक दलों, सभी हितधारकों और मणिपुर में रहने वाले सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।   उन्होंने कहा कि मणिपुर में रहने वाले लोगों के बीच सहयोग और विश्वास सांप्रदायिक सद्भाव लाने की कुंजी है।   बाद में मेघालय के मुख्यमंत्री ने इम्फाल में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और मणिपुर के राज्यपाल अजय कुम...

अक्टूबर 1, 2025 11:15 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 56

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न उग्रवादी समूहों के पाँच सदस्‍यों को गिरफ्तार किया

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कल विभिन्न उग्रवादी समूहों के पाँच सदस्‍यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कार्यकर्ता और प्रतिबंधित संगठन यूपीपीके के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी-सिटी मीतेई गुट के एक कार्यकर्ता और एनआरएफएम के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिमी जिले से गिरफ्तार किया गया।   सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले से एक पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद, और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।    

अक्टूबर 23, 2024 8:58 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 8:58 अपराह्न

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।     कल विकास परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ कई बैठकें करने के बाद नई दिल्ली से लौटते हुए आज मीडिया से बातचीत में श्री बीरेन ने कहा कि राज्य के नौ अलग-अलग जिलों में अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा और अकेले चुराचांदपुर जिले में एक हजार तीन सौ इकतीस घरों का निर्माण किया जाएगा।     मुख्यमंत्री ने कहा क...

अक्टूबर 17, 2024 8:32 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:32 अपराह्न

मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 आज इंफाल में मनाया गया

    मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों और घाटी के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का पर्व, मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 आज इंफाल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम इंफाल के पवित्र स्थल कांगला में आयोजित किया गया, जहां पहाड़ी जिलों के स्वदेशी समुदायों के नेता घाटी के लोगों के साथ उत्‍सव में शामिल हुए।        

सितम्बर 8, 2024 8:55 अपराह्न सितम्बर 8, 2024 8:55 अपराह्न

मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया

    मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। मोइरांग में कल बम विस्फोट में एक व्‍यक्ति की मौत के बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे।     इस बीच, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज अपने पार्टी विधायकों, स्पीकर और कैबिनेट सहयोगियों के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर आठ सूत्री प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव में केंद्र सरकार द्वारा राज्य में शांति सुनिश्चित करने, एकीकृत कमान राज्य सरकार...

अगस्त 29, 2024 8:13 अपराह्न अगस्त 29, 2024 8:13 अपराह्न

मणिपुर में, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आईएनए युद्ध स्मारक परिसर और आईएनए मुख्यालय स्मारक स्थलों का दौरा किया  

               मणिपुर में, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज मोइरांग में आईएनए युद्ध स्मारक परिसर और आईएनए मुख्यालय स्मारक स्थलों का दौरा किया। राज्यपाल ने आईएनए युद्ध स्मारक के संग्रहालय, पुस्तकालय, युद्ध फोटो गैलरी और प्रतिकृति गैलरी का दौरा किया। उन्होंने मोइरांग की इमारत का भी दौरा किया, जिसका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आईएनए मुख्यालय के रूप में किया गया था।     मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और...

अगस्त 7, 2024 12:27 अपराह्न अगस्त 7, 2024 12:27 अपराह्न

views 15

मणिपुर: सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में लगाया रात का कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। आदेश में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, लाठियों, पत्थर या अन्य घातक हथियारों और किसी भी प्रकार की तेज धार वाली वस्तुओं को ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनका उपयोग आक्रामक हथियारों के रूप में किया जा सकता है। जिरीबाम जिले में, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिरीबाम नगर परिषद और बोरोबेक्रा सब डिवी...

जुलाई 31, 2024 11:49 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 11:49 पूर्वाह्न

श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य बने मणिपुर के राज्यपाल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने दिलाई शपथ 

  श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने आज मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। आज सवेरे इम्फाल के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पुलिस अर्धसैनिक बल और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। 

जुलाई 31, 2024 10:09 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 10:09 पूर्वाह्न

मणिपुर:  किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं  सुरक्षा बल 

मणिपुर में, सुरक्षा बल किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।अर्धसैनिक बलों के साथ मणिपुर पुलिस ने थाउबल जिले के तेकचाम मेनिंग चिंग की तलहटी में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। इनमें एक स्नाइपर राइफल, एक बोल्‍ट राइफल, एक पिस्‍तौल, छह हैंड ग्रेनेड, एक अचेत ग्रेनेड और अन्य युद्धक सामग्री शामिल हैं।मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व के चिंगमेईरोंग के आस-पास चलाए गए तलाशी अभियान में विद्रोही गुट-प्रेपक (प्रोग्रेसिव) के त...

जुलाई 31, 2024 9:20 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 9:20 पूर्वाह्न

मणिपुर: तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत

  मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन से एक मकान गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को राजधानी इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।