जून 25, 2024 2:22 अपराह्न
24
18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला, विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। वे इस बार भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं विपक्ष इंडिया गठबंधन ने इस पद के लिए कांग्रेस के सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए आज अपना-अपना नामांकन भरा। अध्यक्ष का चुनाव कल होगा। इससे पहले, सरकार और विपक्ष इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में असफल रहे है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर...