मई 1, 2026 6:06 अपराह्न
29
नई दिल्ली में एलईडीसी की चौथी बैठक, लाइव इवेंट उद्योग के लिए रोडमैप पर जोर
लाइव इवेंट्स डेवलपमेंट सेल-एलईडीसी की चौथी बैठक नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 9 केंद्रीय मंत्रालयों, 6 राज्यों और 12 उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने भारत के लाइव इवेंट उद्योग के विकास के लिए एक समन्वित रोडमैप तैयार करने में एलईडीसी की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लाइव इवेंट क्षेत्र मीडिया और मनोरंजन उद्योग के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। यह रोजगार सृजन, पर...