मई 4, 2026 7:21 अपराह्न

views 130

केरल: यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 99 सीटों पर हासिल की शानदार जीत ,सत्ता में निर्णायक वापसी का संकेत

केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट - यूडीएफ ने 99 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है, जो सत्ता में उसकी निर्णायक वापसी का संकेत है। कांग्रेस ने 63 सीटें जीती हैं, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग-आईयूएमएल ने 22 सीटें जीत ली हैं। पूरे राज्य में गठबंधन की स्थिति मजबूत है। केरल कांग्रेस के गुटों और छोटे सहयोगी दलों सहित अन्य यूडीएफ सहयोगियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जो गठबंधन के लिए व्यापक जनादेश को रेखांकित करता है। सभी 140 सीटों के परिणाम अब उपलब्ध हैं। सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी-...