जून 20, 2024 8:12 अपराह्न

views 20

जमशेदपुर में योग क्वीन की उपाधि से सम्मानित जयश्री चक्रवर्ती को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा गोपाल मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया गया

बात योग की हो रही हो तो जमशेदपुर में योग क्वीन की उपाधि से सम्मानित जयश्री चक्रवर्ती की चर्चा जरुरी है। कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा गोपाल मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के लिए उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। 76 वर्ष की उम्र में भी उनके भीतर उतनी ही फूर्ती और जोश है, जो एक युवा में होता है। वह कहती हैं कि योग साधना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रुप से सशक्त बनाया है।

जून 20, 2024 8:09 अपराह्न

views 21

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज हजारीबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज हजारीबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जन आकांक्षाओं को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर मौजूद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के मंत्री बनने से हजारीबाग-रामगढ़ जिले का विकास हो...

जून 20, 2024 8:06 अपराह्न

views 15

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए आज रांची के मोरहाबादी स्थित आर्टभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए आज रांची के मोरहाबादी स्थित आर्टभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश यादव के अलावा कई अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी मादक पदार्थों का सेवन कर रही हैं, जो अत्यधिक चिंता का विषय है। इस अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत है।

जून 20, 2024 8:05 अपराह्न

views 14

निपुण भारत समागम के तहत जामताड़ा जिले में शिक्षकों को दिया जा रहा टीएलएम प्रशिक्षण

निपुण भारत समागम के तहत जामताड़ा जिले में शिक्षकों को टीएलएम  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पबिया स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रखंडों के सौ से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं । प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक टीचिंग लर्निंग मटेरियल निर्माण के माध्यम से विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति अभिरुचि पैदा करने का प्रयास करेंगे।

जून 20, 2024 8:00 अपराह्न

views 29

टास्क फोर्स-सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन और सीड द्वारा एनर्जी ट्रांजिशन में झारखंड के क्रिटिकल मिनरल्स की भूमिका पर रांची में कांफ्रेंस का आयोजन

टास्क फोर्स-सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन और सीड द्वारा एनर्जी ट्रांजिशन में झारखंड के क्रिटिकल मिनरल्स की भूमिका पर आज रांची में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान एनर्जी ट्रांजिशन में झारखंड के क्रिटिकल मिनरल्स की भूमिका’ पर रिपोर्ट भी जारी की गयी। कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक सुशांत गौरव समेत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, थिंक टैंक और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जून 20, 2024 7:57 अपराह्न

views 22

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में जाति-आधारित सर्वेक्षण कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दिये जाने का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में जाति-आधारित सर्वेक्षण कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दिये जाने का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर और विधायक प्रदीप यादव ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्णय से राज्य के दलित, वंचित, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और मूलवासी विकास के भागीदार बनेंगे।

जून 20, 2024 4:42 अपराह्न

views 25

 खूंटी में आज योग दिवस के लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

 खूंटी में आज योग दिवस के लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। योग रैली में राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय खूंटी के विद्यार्थी के साथ जिले के आयुष पदाधिकारी चंद्रशेखर झा, योग शिक्षक  समेत सभी योग। शिक्षक और राजकीयकृत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी। योग रैली में विद्यार्थियों ने बैनर पोस्टर लेकर लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में की जानकारी दी।

जून 20, 2024 4:41 अपराह्न

views 19

राज्य के जलश्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई

राज्य के जलश्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बुधवार के आदेश के आलोक में पेयजल विभाग के सचिव और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे पूछा कि शहर में पीने के पानी में गंदगी पर हाईकोर्ट से पहले विभाग का ध्यान क्यों नहीं जाता? कोर्ट के संज्ञान के बाद ही विभाग क्यों जागा? इसके साथ ही अदालत ने दोनों अधिकारीयों को फटकार लगाते हुए अगली सुनवाई...

जून 20, 2024 4:38 अपराह्न

views 18

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने सात एग्जीक्यूटिव मास्टर्स प्रोग्राम प्रस्तुत किए

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने सात एग्जीक्यूटिव मास्टर्स प्रोग्राम प्रस्तुत किए हैं। यह आइआइटी आइएसएम के कोलकाता और दिल्ली केंद्र में आनलाइन-हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे। आईएसएम ने अपने पांच विभागों के दो और तीन वर्षीय सात कार्यकारी मास्टर्स कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इसमें पांच कार्यकारी तकनीकी प्रोग्राम और दो एमबीए प्रोग्राम शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बताया कि सभी सात कार्यकारी मास्टर्स कार्यक्रमों का उद्देश्य उच्च स्तर का ज्ञान देना है, एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 10 प्व...

जून 20, 2024 4:37 अपराह्न

views 18

झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई हुई

झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जेएसएससी को राज्य स्तर पर तैयार की गयी मेरिट लिस्ट को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी। बुधवार की सुनवाई के दौरान जेएसएससी की ओर से कहा गया कि राज्य स्तर पर तैयार मेरिट लिस्ट को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। अगर कोर्ट इसका अवलोकन करना चाहता है, तो आयोग की ओर से सीलबंद लिफाफे में मेरिट लिस्...