जून 21, 2024 9:17 अपराह्न

views 29

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रांची विधायक सीपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षक डॉक्टर अर्चना कुमारी ने लोगों को योग कराया।

जून 21, 2024 4:20 अपराह्न

views 25

रांची में जिला प्रशासन द्वारा रथ मेला की तैयार शुरू

रांची में जिला प्रशासन द्वारा रथ मेला की तैयार शुरू कर दी गयी है। 6 जुलाई से 17 जुलाई तक रथ मेला का आयोजन होना है। जगन्नाथपुर रथ यात्रा में मेला लगाने वाले वेंडर के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेंडर जारी कर कहा गया है कि छह से 17 जुलाई तक के लिए मंदिर के आस-पास करीब इकतालीस एकड़ से कुछ अधिक भूमि मेले के लिए उपलब्ध है। आवेदक निविदा में भाग लेने से पहले या आवेदन भरने से पहले मेला परिसर का समुचित निरीक्षण कर लें। मेले का ठेका लेने के लिए न्यूनतम बोली 31 लाख रुपए से शुरू होगी।

जून 21, 2024 4:18 अपराह्न

views 33

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ है। 22 जून तक मानसून के आगमन के सकारात्मक संकेत झारखंड और उससे सटे हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड के उत्तरी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व भाग में आज 21 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 23 जून को उत्तर पूर्वी संथाल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे मानसून का विस्तार देखने को मिलेगा और गर्मी से भी...

जून 21, 2024 4:15 अपराह्न

views 25

गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर लोगो को बधाई दी और कहा है कि योग से शरीर निरोग रहता है। गिरिडीह में सर जे सी बोस उच्च विद्यालय समेत दर्जन भर स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।

जून 21, 2024 4:12 अपराह्न

views 30

योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक संदेश में कहा है कि योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र और तनावमुक्त रहता है। उन्होंने सभी से अपनी दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने की सलाह दी।

जून 21, 2024 4:02 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कल झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में शीघ्र मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत करें। इस योजना के तहत 25 वर्ष से ऊपर तथा 50 वर्ष से कम उम्र की सभी वर्ग की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जून 21, 2024 4:00 अपराह्न

views 19

Jharkhand: राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली में दूसरी बार संशोधन किया गया

राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली में दूसरी बार संशोधन किया गया है। नियमावली के अनुसार झारखंड अधिविद् परिषद् ही इस परीक्षा का आयोजन करेगी। संशोधित नियमावली में अर्हता और परीक्षा के आयोजन को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार इस परीक्षा को प्रत्येक वर्ष आयोजित करना अनिवार्य नहीं होगा। नियमित परीक्षा आयोजित नहीं होने पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

जून 21, 2024 3:56 अपराह्न

views 27

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज दसवें अंतरराष्टीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज दसवें अंतरराष्टीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची में योग दिवस का आयोजन बिरसा मुंडा फन पार्क, जेल मोड़ में आज सुबह पांच बजकर तीस मिनट पर किया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने योग किया। स्वयं और समाज के लिए योग थीम के साथ इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दुनिया भर में मनाया जा  रहा है. राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राजकीय कार्यक्रम आज सुबह बिरसा मुंडा संग्रहालय स्थित बिरसा फन पार्क में आयोजित किया गया। आयुष निदेशालय द्वारा इसकी तैयारियां की गई थ...

जून 20, 2024 8:14 अपराह्न

views 17

किसानों की दो लाख रुपये तक की ऋण माफी के लिए राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी

किसानों की दो लाख रुपये तक की ऋण माफी के लिए राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की एनपीए माफी के लिए बैंकों से बातचीत करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की इस योजना का ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

जून 20, 2024 8:14 अपराह्न

views 18

झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी

झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर आज सुनवाई पूरी हो गई। इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।