अगस्त 26, 2024 7:42 अपराह्न

views 16

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई किसानों के धान की फसलों को नष्ट कर दिया। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है।

अगस्त 26, 2024 7:41 अपराह्न

views 11

मंकी पॉक्स: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पूरे राज्य में विशेष सतर्कता बरती जा रही

मंकी पॉक्स को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में पलामू जिले के एमआरएमसीएच में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।    

अगस्त 24, 2024 12:41 अपराह्न

views 28

देवघर जिले की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी

देवघर जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए पच्चीस-पच्चीस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय और पोक्सो मामलों के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने तीन अभियुक्तों को पोक्सो एक्ट के तहत सजा सुनायी।

अगस्त 24, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 15

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है। दोनों के बीच आज शाम खिताबी मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच में रांची ने खूंटी को और सिमडेगा ने हजारीबाग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

अगस्त 24, 2024 11:51 पूर्वाह्न

views 16

झारखंड से गिरफ्तार अलकायदा माड्यूल के मास्टर माइंड डॉ इश्तियाक अहमद समेत 5 संदिग्धों को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम दिल्ली ले गयी

झारखंड से गिरफ्तार अलकायदा माड्यूल के मास्टर माइंड डॉक्टर इश्तियाक अहमद समेत पांच संदिग्धों को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम अपने साथ दिल्ली ले गयी है। जिन संदिग्धों को दिल्ली ले जाया गया है उनमें डा. इश्तियाक के अलावा हजारीबाग का फैजान अहमद, चान्हों का मतिउर रहमान, रिजवान बाबर और मुफ्ती रहमतुल्ला शामिल हैं। इन सबको दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी है।

जून 21, 2024 8:19 अपराह्न

views 21

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में लोहरदगा जिले में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों की प्रगति से संबंधित बैठक आयोजित की गयी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज लोहरदगा जिले में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों व अन्य विभागों की प्रगति से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें योजनाओं में अनुसूचित जनजाति की भागीदारी से संबंधित चर्चा की गई। इसके अलावा वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समेत अन्य कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।

जून 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 23

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू होगी, 24 जून तक चलेगी

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रांची में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग के कुल 342 पदों पर नियुक्त करेगा।

जून 21, 2024 8:16 अपराह्न

views 17

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए वह विशेष पहल करेंगी। उन्होंने राज्य  सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य की स्थिति बदहाल हो गयी है।

जून 21, 2024 8:14 अपराह्न

views 24

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्र प्रमुख डीसी हेम्ब्रम और उपनिदेशक अभियंत्रण एपी सिंह समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर केन्द्र प्रमुख ने कहा कि हर किसी को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

जून 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 21

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के साथ जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान योग गुरुओं ने निरोग रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों द्वारा भी इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर योग शिविर लगाए गए, जिनमें पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, एनसीसी के कैडेट्स ने सामूहि...