सितम्बर 2, 2024 4:00 अपराह्न

views 24

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत पहले लागू हो जानी चाहिये थी। श्रीमुंडा सरायकेला जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताओं बहनों को पूरे पांच साल का पैसा मिलना चाहिये।

सितम्बर 2, 2024 3:57 अपराह्न

views 21

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे। इस दौरान उनके हजारों समर्थकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की। कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों बाइक और कार के काफिले के साथ जमशेदपुर होते हुए अपने पैतृक आवास जिलिंगोड़ा पहुंचे। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  यह बदलाव की लहर है जो कोल्हान के साथ पूरे झारखंड म...

सितम्बर 2, 2024 3:55 अपराह्न

views 22

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी है। साहिबगंज में रांची निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साहिबगंज समेत पलामू, हजारीबाग और गिरिडीह में दो दर्जन से अधिक युवा दौड़ के क्रम में बेहोश हो गए। आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि अबतक  ग्यारह अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

अगस्त 30, 2024 10:05 अपराह्न

views 16

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस सिलसिले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रैफिक एसपी को यातायात व्यवस्था में लगे वैसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये, जिनका ध्यान अवैध वसूली पर रहता है। वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल वीआईपी मूवमेंट के दौरान सजग रहना काफी नहीं है, आम व्यक्तियों के लिए भी ट्रैफिक व्यव...

अगस्त 30, 2024 9:26 अपराह्न

views 18

उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी माइकल राज ने रामगढ़ जिले में जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की

उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी माइकल राज ने आज रामगढ़ जिले में जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। पत्रकारों से बातचीत में श्री राज ने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराध पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अगस्त 30, 2024 9:25 अपराह्न

views 19

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।  चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन ...

अगस्त 30, 2024 3:41 अपराह्न

views 25

चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होंगे; रांची में भाजपा की सदस्यता लेंगे

झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में वे अपने समर्थक के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।   इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और संगठन महामंत्री सहित भाजपा के कई वरिष्ठ ने...

अगस्त 30, 2024 3:32 अपराह्न

views 25

पाकुड़ में आयकर चोरी और रिश्वत मामले में छापेमारी करने पहुंची सीबीआई टीम

पाकुड़ में आयकर चोरी और रिश्वत मामले में छापेमारी करने पहुंची सीबीआई की टीम ने आरोपी कोयला और पत्थर कारोबारी हाकिम मोमिन और सहयोगी नीरज अग्रवाल से पूछताछ की। सीबीआई के अधिकारियों ने जीएसटी राशि के हेरफेर मामले को रफा-दफा करने के लिए आयकर अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत दिये जाने के मामले में भी दोनों से पूछताछ की। सीबीआई ने हाकिम और नीरज के घर से कई दस्तावेज भी जब्त किया है।

अगस्त 30, 2024 3:32 अपराह्न

views 29

Jharkhand: पूरे राज्य में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी

पूरे राज्य में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। कोडरमा पुलिस, लोगों की शिकायतों को सुनने और उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए 2 सितंबर को तीन जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कोडरमा, तिलैया, मरकच्चो और डोमचांच थाना क्षेत्र के लोगों के लिए बिरसा सांस्कृतिक भवन में जयनगर, चंदवारा और तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के लिए जयनगर थाना में और सतगांवा, ढाब, नवलशाही के लोगों के लिए सतगांवा थाना में कार्यक्रम होगा। एसपी अनुदीप सिंह ने लोगों से जन शिकायत ...

अगस्त 30, 2024 3:17 अपराह्न

views 16

चंपाई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और लेकिन उनकी जासूसी शुरू कर दी गयी। यह पूरे झारखंड के लिए एक अपमानजनक बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले का हम स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से यहां भाजपा को मजबूती मिलेगी।