अप्रैल 8, 2024 4:33 अपराह्न

views 25

रांची में नशीले पदार्थें की खरीद फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया

राजधानी रांची में नशीले पदार्थें की खरीद फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।जगरनाथपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने भी ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया । इधर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया। कल देर रात निरीक्षण के दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड,...

अप्रैल 8, 2024 4:21 अपराह्न

views 32

Election 2024:लोकसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज

लोकसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। चुनावी रणनीति बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। वहीं जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है वे अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा जिले में अपनी बढ़त और जीत सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों, नेताओं, समर्थकों के द्वारा चुनावी रणनीति बनाने को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दुमका लोकसभा क्षेत्र से झार...

अप्रैल 8, 2024 4:02 अपराह्न

views 22

चैती छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान

चैती छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन और बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दूसरे चरण में बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटो की साफ सफाई की गई।  कचरो के ढेर को हटाकर  ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। पंचायत समिति सदस्य  ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तीसरे चरण में भी नदी और आसपास कचरो का साफ सफाई कर नदी को स्वच्छ बनाया जाएगा।

अप्रैल 8, 2024 3:55 अपराह्न

views 21

देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटने से तीस से अधिक मवेशियों की मौत

देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटने से तीस से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। मिश्राडीह-बीरमाटी-चितरा मुख्य पथ के पास यह हादसा हुआ।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गश्ती दल को देखते ही  तेज गति से भागने के चक्कर में वाहन चालक ने  संतुलन खो दिया जिससे कंटेनर पलट गया। सुबह पुलिस ने दो जेसीबी मंगवाकर कंटेनर सील कंटेनर को कटवाया। इस मामले में बिहार के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

अप्रैल 8, 2024 3:52 अपराह्न

views 26

SVEEP: स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को चुनाव से संबंधित कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे। मतदान से पहले संबंधित बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  मतदाता सूची मिलने के बाद मत...

अप्रैल 8, 2024 2:59 अपराह्न

views 27

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को होगा चुनाव

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को चुनाव होगा। स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुदूर पीवीटीजी ग्राम महुआटांड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप कोषांग के कर्मियों द्वारा इस गांव के सभी मतदाताओं को वोट के महत्व और उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई और एक जून को  सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महुआटांड ग्राम में रहने वाले विशेष जनजाति समाज के मतदाताओं का उनकी भ...

अप्रैल 8, 2024 2:53 अपराह्न

views 21

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदला

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है।  कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने से बिजली सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 12 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है।  राजधानी और आसपास मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ वर्षा ह...

अप्रैल 5, 2024 8:31 अपराह्न

views 24

दारोगा मीरा सिंह को ईडी ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया

दारोगा मीरा सिंह को ईडी ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। दरोगा मीरा सिंह ईडी दफ्तर पहुंच गई है। ईडी ने उन्हें आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी कार्यालय में ईडी अधिकारियों के समक्ष वह अपना बयान दर्ज करा ली है। मीरा सिंह से पूछताछ के साथ ईडी की टीम उनके डिजिटल दस्तावेज और मोबाइल का डेटा के साथ जमीन और अवैध बालू सहित कई कनेक्शन खंगाल रही है मीरा सिंह के मोबाइल से बालू तस्करी और बड़े-बड़े अधिकारियों से जुड़े संपर्क मिले हैं। वहीं विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे ह...

अप्रैल 5, 2024 8:28 अपराह्न

views 24

भाजपा ने रांची समाहरणालय के अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेज चोरी होने पर उठाया सवाल 

भारतीय जनता पार्टी ने रांची समाहरणालय के अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेज चोरी होने पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईडी जमीन से संबंधित मामले की जांच कर रही है और जमीन के दस्तावेजों की चोरी होना बड़ी साजिश है। श्री शाहदेव ने इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के चार्जसीट से साफ पता चलता है कि जमीन से जुड़े मामले में नेता, अधिकारी और कर्मचारियों का सिंडिकेट काम कर रहा है।

अप्रैल 5, 2024 8:25 अपराह्न

views 25

झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में 

 झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में उतरने जा रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में हुई विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो और इंडी गठबंधन राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के तहत काम कर रही है। उन...