अप्रैल 9, 2024 3:29 अपराह्न

views 21

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। गिरिडीह के एक रिसॉर्ट में श्रीमती सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों और खासकर झामुमो के पंचायत स्तरीय नेताओ से संवाद करेंगी। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि दोपहर में कल्पना सोरेन बैठक करने के बाद वापस रांची लौट जायेंगी।

अप्रैल 9, 2024 3:24 अपराह्न

views 18

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे फॉर्म-6 के प्राप्त लंबित आवेदनों का सक्रियता से निष्पादन करें

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे फॉर्म-6 के प्राप्त लंबित आवेदनों का सक्रियता से निष्पादन करें। उन्होंने कहा है कि एक भी वोटर मतदान करने से वंचित न रहें। योग्य मतदाता जिसका अभी भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ा है वो फॉर्म-6 भरकर दें। उन्होंने कहा है कि उड़न दस्ता अपने क्षेत्र में सक्रियता से भ्रमण करे और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें।

अप्रैल 9, 2024 3:17 अपराह्न

views 23

एदार-ए-शरिया ने लोगों से आज ईद का चांद देखने की अपील की

एदार-ए-शरिया ने लोगों से आज ईद का चांद देखने की अपील की है। एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजीमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज चांद नजर आए तो दारूल कजा एदार-ए-शरिया के इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी को सूचित करें। आज चांद नजर आया तो आज ही चांद रात होगी और कल ईद मनायी जाएगी। यदि आज चांद नजर नहीं आया तो 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

अप्रैल 8, 2024 8:36 अपराह्न

views 15

गिरिडीह जिले की निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चपरखो गांव में वर्षा से फरार एक नक्सली को गिरफ्तार किया

गिरिडीह जिले की निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चपरखो गांव में वर्षा से फरार एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में वर्षा से फरार चल रहे सीपीआई माओवादी नक्सली धनी राम मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उसपर निमियाघाट थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हैं।

अप्रैल 8, 2024 8:34 अपराह्न

views 24

चतरा में पुलिस ने आज अफीम के खरीद फरोख्त करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया 

चतरा में पुलिस ने आज अफीम के खरीद फरोख्त करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए दस करोड़ बीस लाख रुपये के अफीम की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन सुगर बनाने वाली फैक्ट्री के साथ पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो सौ चार किलो से अधिक गीला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन समेत कई अन्य सामान बरामद किए।

अप्रैल 8, 2024 8:33 अपराह्न

views 24

कांग्रेस से बडकागांव की विधायक अंबा प्रसाद रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची

कांग्रेस से बडकागांव की विधायक अंबा प्रसाद आज रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिए गए समन के आधार पर जांच में सहयोग के लिए अंबा प्रसाद क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के जांच में वह पूरी तरह से सहयोग करेंगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्होंने किसी का कुछ नहीं बिगड़ा है, इसलिए प्रवर्तन निदेशालय की जांच और पूछताछ से उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि ...

अप्रैल 8, 2024 8:30 अपराह्न

views 18

खूंटी के भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिवारवाद नहीं होगा

खूंटी के भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वकाल में परिवारवाद नहीं होगा। किसी सांसद की पत्नी, बहन और बेटी को टिकट नहीं मिलेगा बल्कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वे इस बात का ध्यान दें कि चुनाव में प्रत्येक बूथ में मोदी का नाम होगा मोदी के नाम पर ही झारखण्ड के सभी चौदह सीटों में मतदान होगा और निश्चित रूप से देश मे 400 पार सीटों में...

अप्रैल 8, 2024 8:29 अपराह्न

views 27

लोकसभा चुनाव: लोकतंत्र को विजयी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्यभर में मतदाता जागरूकता अभियान जारी

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र को विजयी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्यभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज राज्य के कई जिलों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। धनबाद में पीडब्ल्यूडी आईकॉन प्रमोद कुमार यादव ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। दिव्यांगों की इस रैली को नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में पीडब्ल्यूडी वोटर ट्राई साइकिल, व्हीलच...

अप्रैल 8, 2024 4:43 अपराह्न

views 29

लोकसभा चुनाव को लेकर खूंटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान

लोकसभा चुनाव को लेकर खूंटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री और राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। संबंधित एफएसटी टीमों द्वारा तोरपा कर्रा मोड अड़की, अड़की, कर्रा, तोरपा, मुरहू के विभिन्न स्थानों पर भी सघन जांच अभियान चलाया गया।

अप्रैल 8, 2024 4:35 अपराह्न

views 26

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र स्थित डुको सिकवार गांव में कोयल नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य को लेवी के लिए अज्ञात उग्रवादियों ने बंद कराया

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित डुको सिकवार गांव में कोयल नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य को लेवी के लिए अज्ञात उग्रवादियों ने बंद करवा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुमला एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन करने का निर्देश दिया।