अप्रैल 10, 2024 4:55 अपराह्न

views 24

जमशेदपुर सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने फर्जी लेन-देन के मामले में छापेमारी कर जुड़वा भाई अमित और सुमित को गिरफ्तार किया

शेल कंपनियां बनाकर पांच हजार करोड़ से अधिक के फर्जी लेन-देन के मामले में जमशेदपुर सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर में छापेमारी कर जुड़वा भाई अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग तीन हजार करोड़ के फर्जी चालान के माध्यम से कारोबार की पुष्टि हो गई है। जिसकी एवज में साढ़े पांच सौ करोड रुपए से अधिक की राशि दोनों भाइयों ने अवैध रूप से हासिल...

अप्रैल 10, 2024 4:50 अपराह्न

views 33

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने सिंहभूम सीट पर पूर्व मंत्री जोबा मांझी को टिकट दी है। वहीं झामुमो ने वर्तमान सांसद विजय हांसदा को इस बार भी राजमहल संसदीय सीट पर टिकट दी है।

अप्रैल 10, 2024 4:19 अपराह्न

views 32

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में स्वच्छ और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में स्वच्छ और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। श्रीकुमार कल राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पदाधिका...

अप्रैल 9, 2024 9:06 अपराह्न

views 13

एम्स देवघर में मौलिक सुविधाएं बहाल करने के मामले में हाईकोर्ट में सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया

एम्स देवघर में मौलिक सुविधाएं बहाल करने के मामले में हाईकोर्ट में कल सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया। आग्रह को स्वीकार करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने 23 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि कुछ विभागों का शपथपत्र दाखिल हो गया है, कुछ का जवाब अभी नहीं आया है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने एम्स में मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दायर की है।

अप्रैल 9, 2024 8:42 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव: जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में मतदान कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में मतदान कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल भी पहुंचे और सभी मतदान कर्मियों को संबंधित जानकारी दी। जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में वोट महोत्सव का आयोजन किया गया।  इस दौरान कॉलेज के तीन सौ छात्र - छात्राओं के बीच  चुनाव आवेदन पत्र 6 का वितरण किया गया। गोड्डा कॉलेज में अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. छात्र- छात्रों के साथ कॉलेज के प्रोफे...

अप्रैल 9, 2024 8:27 अपराह्न

views 16

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अवैध नगदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य वस्तुओं की आवाजाही की रोकथाम को लेकर संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अवैध नगदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य वस्तुओं की आवाजाही की रोकथाम को लेकर संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्वाचन भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए धन-बल के जोखिम पर अंकुश लगाने का निदेश दिया।

अप्रैल 9, 2024 8:06 अपराह्न

views 26

रांची के श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल से भव्य अस्त्र शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

रांची के श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल रात 10.30 बजे से भव्य अस्त्र शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने आज बताया कि यह आयोजन यूनियन क्लब रांची के सामने होगा, जिसमें कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

अप्रैल 9, 2024 8:02 अपराह्न

views 25

चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से, रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन

चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से हो गई है। इस त्यौहार को लेकर रामगढ़ के रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रथम दिन पुजारियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना की गई। इस दिन मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

अप्रैल 9, 2024 7:56 अपराह्न

views 28

पाकुड सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 36 पंचायतो के पंचायत सहायकों के साथ बैठक की

पाकुड सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 36 पंचायतो के पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं  को जागरूक करने और सभी बूथों पर आधारभूत सुविधाएं बहाल करने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। इधर स्वीप कार्यक्रम के तहत हिरनपुर प्रखण्ड में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

अप्रैल 9, 2024 6:55 अपराह्न

views 21

Jharkhand: डोबो गौरी घाट से लगातार हो रहे अवैध बालू खनन मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

चांडिल अनुमंडल के कपाली थाना क्षेत्र में डोबो गौरी घाट से लगातार हो रहे अवैध बालू खनन मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसकी जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनजीटी की तीन सदस्यीय टीम ने कपाली गौरी घाट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बालू जब्त किया। इसमें मुख्य रूप से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी, जिला कार्यपालक दंडाधिकारी समेत सरायकेला एडीएम शामिल थे।