मई 7, 2024 4:42 अपराह्न

views 15

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की संतावन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की तेरह-तेरह, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर इस चरण में मतदान होगा। इस महीने की 14 तारीख तक नामांकन दाखिल किए जा सकते है। पहली जून को वोट डाले जाएंगें।

मई 7, 2024 4:10 अपराह्न

views 22

ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके सहायक दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने कल ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उनके सहायक, दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ईडी ने कुल पैंतीस करोड़ तेईस लाख रूपये बरामद किए हैं। छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जंहागीर आलम के फ्लैट से इक्कतीस करोड़ बीस लाख रूपये बरामद हुए वहीं बिल्डर मुन्ना सिंह के आवास से दो करोड़ तिरानबे लाख रूपये बरामद हुए हैं। इस मामले में ईडी का अनुसंधान जारी है।

अप्रैल 10, 2024 8:21 अपराह्न

views 14

सरहुल पर्व: रांची के अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक और रांची नगर निगम के अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने सरना स्थलों का निरीक्षण किया

सरहुल पर्व के मद्देनजर रांची के अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक और रांची नगर निगम के अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने आज सरना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरना समितियों से सरना स्थलों पर बेहतर व्यवस्था को लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अप्रैल 10, 2024 8:12 अपराह्न

views 18

रांची: पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोहरे हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा

रांची के अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोहरे हत्याकांड मामले में आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वर्ष 2013 में पुलिस मुखबिर होने के आरोप में खूंटी के तोरपा में भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्या मामले में अदालत ने पौलुस सुरीन पर पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जबकि जेठा कच्छप पर पैतालीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अप्रैल 10, 2024 8:08 अपराह्न

views 14

लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा बालीडीह ओपी अंतर्गत मांगो पंचायत में कल देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से कोयला और वनज करने वाले दो मशीनों को भी जब्त किया गया।

अप्रैल 10, 2024 8:05 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव: हजारीबाग जिले में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हजारीबाग जिले में मतदाताओं की भागीदारी और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया।  रैली में 100 से अधिक युवक - युवतियों ने हिस्सा लेकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।  

अप्रैल 10, 2024 7:56 अपराह्न

views 15

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा– पिछले  70 सालों में कांग्रेस सरकार ने जो नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री  मोदी की सरकार ने महज 10 सालों में पूरा कर दिखाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले  70 सालों में कांग्रेस सरकार ने जो नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महज 10 सालों में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि श्रीमोदी सिर्फ घोषणाएं और संकल्प पत्र जारी नहीं करते बल्कि धरातल पर काम करते हैं।  प्रधानमंत्री ने युवाओं की ओर ध्यान देते हुए स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जिससे  युवा आगे बढ़ रहे हैं। श्री मरांडी भारतीय जनता युव...

अप्रैल 10, 2024 7:46 अपराह्न

views 22

अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीता

अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीता है। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स परिसर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कल झारखंड के खिलाड़ियों ने  400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 100 मीटर रिले दौड़ मे भी झारखंड ने रजत पदक प्राप्त किया है।  कुल मिलाकर झारखंड को पांच पदक प्राप्त हुए हैं जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

अप्रैल 10, 2024 6:04 अपराह्न

views 22

झारखंड उच्च न्यायालय में रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ में  रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। रिम्स निदेशक की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए आज रिम्स निदेशक को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

अप्रैल 10, 2024 4:58 अपराह्न

views 35

हॉकी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का अनावरण किया गया

हॉकी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का कल अनावरण किया गया। यह राष्ट्रीय लीग दो चरणों में आयोजित की जाएगा। लीग के पहले चरण की शुरूआत 30 अप्रैल से रांची में होगी। इसमें 8 टीमें रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में मैच खेलेंगी।   इस प्रतियोगिता में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमें भाग लेंगी, जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा शामिल हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी मै...