मई 10, 2024 9:12 अपराह्न

views 17

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मोबाइल एप्प और ई- सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका जारी की

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मोबाइल एप्प और ई- सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका जारी की। कल आयोजित ऐप लॉन्च कार्यक्रम में सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता, झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष सहित गई लोग मौजूद रहे। इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चन्द्रशेखर ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने अदालत की कार्यवाही को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। टेक्नोलॉजी की मदद से सभी कानूनी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। इस एप्प में झारखण्ड उच्च न्यायालय की ई-सेवाओं के तीन लाख एक्यावन हजार से अध...

मई 9, 2024 3:03 अपराह्न

views 18

झारखंड में छठे चरण में होने वाले चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन

झारखंड में छठे चरण में होने वाले चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। अब तक छठे चरण के लिए 22 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए हैं। वहीं झारखंड में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि का ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रांची सहित चार संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए दाखिल 118 नामांकन पत्रों में से 22 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं।

मई 10, 2024 9:13 अपराह्न

views 24

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी और तोरपा विधान सभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पोलिंग ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी और तोरपा विधान सभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पोलिंग ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डिस्पैच सेंटर से लेकर मतदान केंद्र पर और मतदान के बाद की प्रक्रियाओं कीे विस्तार से जानकारी दी गई। कार्य और दायित्वों से अवगत कराया गया। आईएलएमएस एप्प के माध्यम से मतदान कर्मियों की कार्य कुशलता का टेस्ट लिया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, खूंटी लोकेश मिश्रा ने कहा कि आप सभी को चुनाव कार्य की तमाम प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया है। ...

मई 10, 2024 9:14 अपराह्न

views 19

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और बेहतर झारखण्ड के संयुक्त कार्यक्रम शामिल हुईं। पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित 'पूर्वी भारतः विकसित भारत का विकास इंजन' विषय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने विचार रखे। उन्होने कहा कि राज्य में खनिज संपदा के कारण मैन्युफैक्चरिंग स्टेट बनने की संभावना है। लेकिन यहां की राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो पा र...

मई 9, 2024 2:55 अपराह्न

views 17

खूंटी में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

खूंटी में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ मारंगहातु में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

मई 10, 2024 9:15 अपराह्न

views 16

सरायकेला: लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की कटकर मौत

सरायकेला जिले के लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास बीते रात हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की कटकर मौत हो गई। घटना में रेल पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घंटो रेल यातायात बाधित रहा।

मई 7, 2024 8:04 अपराह्न

views 15

राज्य के ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके घरेलू सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी के दूसरे दिन ईडी की टीम सात नए ठिकानों पर छापेमारी की

राज्य के ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके घरेलू सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी के दूसरे दिन ईडी की टीम आज सात नए ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां छापेमारी की गई। वहीं डोरंडा इलाके में कांट्रेक्टर राजू सिंह के ठिकानों पर की गई छापेमारी में करीब डेढ़ करोड़ रूपये नकदी बरामद हुई है।

मई 7, 2024 8:00 अपराह्न

views 19

खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

केन्द्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी से विकसित भारत, विकसित खूंटी बनाने के लिए 13 मई को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा आजर्सू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो भी मौजूद थे।

मई 7, 2024 7:58 अपराह्न

views 20

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि श्री लिंडा ने  लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरित कार्य किया है। इसलिए झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन निर्देश पर उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया गया है।

मई 7, 2024 7:55 अपराह्न

views 15

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज राँची जिले के बुंडू प्रखंड के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज राँची जिले के बुंडू प्रखंड के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण, मतदाता मार्गदर्शिका के वितरण औरं मतदाता सूची के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर श्री कुमार ने वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण में सुस्ती बरते जाने पर नाराजगी जतायी और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।