जून 7, 2024 8:28 अपराह्न

views 18

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज लोकसभा चुनाव की समीक्षा की

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला स्तर के पदाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। श्री कुमार ने कहा कि जिन जगहों पर लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कम हुए हैं, उन क्षेत्रों का आयोग की टीम दौरा करेगी और कम मतदान के कारणों को जानने का प्रयास...

जून 7, 2024 8:27 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दो सेवानिवृत अफसरों समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दो सेवानिवृत अफसरों समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की मंजूरी दी है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 43 के तहत उनकी पूरी पेंशन आजीवन रोकने के विभागीय प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। वहीं धनबाद नगर निगम के पूर्व आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय के पेंशन से एक वर्ष तक पांच प्रतिशत राशि कटौती के प्रस्ताव को भी उन्होंने मंजूरी दी।    

जून 7, 2024 8:25 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दिन के 11 बजे से आयोजित बैठक में श्री सोरेन वारंट की तामील, अपराध के साथ-साथ अबुआ आवास योजना, सर्टिफिकेट केस, भूमि सुधार राजस्व विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग...

जून 7, 2024 6:24 अपराह्न

views 13

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है।

जून 7, 2024 6:23 अपराह्न

views 14

झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी और जामताड़ा के करमाटांड के अंचल अधिकारी रहे रामप्रवेश कुमार के एक वेतन वृद्धि पर रोक

झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी और जामताड़ा के करमाटांड के अंचल अधिकारी रहे रामप्रवेश कुमार के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा बोकारो के तात्कालीन सिविल सर्जन डॉ अशोक पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने के प्रस्ताव को भी सीएम ने मंजूरी दी है।

जून 7, 2024 6:21 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दो सेवानिवृत अफसरों समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दो सेवानिवृत अफसरों समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की मंजूरी दी है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 43 के तहत उनकी पूरी पेंशन आजीवन रोकने के विभागीय प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। वहीं धनबाद नगर निगम के पूर्व आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय के पेंशन से एक वर्ष तक पांच प्रतिशत राशि कटौती के प्रस्ताव को भी उन्होंने मंजूरी दी।

जून 7, 2024 6:20 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दिन के 11 बजे से आयोजित बैठक में श्री सोरेन वारंट की तामील, अपराध के साथ-साथ अबुआ आवास योजना, सर्टिफिकेट केस, भूमि सुधार राजस्व विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग...

जून 7, 2024 2:55 अपराह्न

views 76

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 12 जून से तथा कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 23 जून से परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न केंद्रों पर ली जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से सं...

जून 7, 2024 2:54 अपराह्न

views 6

देवघर में सावन के महीने में लगनेवाले राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने बैठक की

देवघर में सावन के महीने में लगनेवाले राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने कल बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार कार्ययोजना और प्रस्तावित बजट पर चर्चा की। श्रीसागर ने बाकी विभागों को भी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

जून 7, 2024 2:52 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यभर में अगले महीने आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाने के लिए मुख्य सचिव एल ख्यांगते और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यभर में अगले महीने आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाने के लिए मुख्य सचिव एल ख्यांगते और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है। श्रीसोरेने ने इसे लेकर ब्लू प्रिंट तैयार करने का भी निर्देश दिया है। वहीं मुख्यमंत्री 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखकर योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग के माध्यम से मांगा है।