जून 14, 2024 4:06 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुषमान भारत योजना से वंचित परिवारों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को झारखंड में पेसा कान...

जून 14, 2024 4:04 अपराह्न

views 26

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी, फर्जीवाड़ा और बिजली बिल की शिकायत से निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी, फर्जीवाड़ा और बिजली बिल की शिकायत से निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की शिकायत करने की सुविधा दी जायेगी। जेबीवीएनएल के निदेशक केके वर्मा ने बताया कि बाजार में जेबीवीएनएल के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायत लागतार मिल रही है जिससे निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया है। उपभेाक्ता व्हाट्एप नंबर 94311-35503 को अपने मोबाइल में सेव करके उसमें हाई लिखते ही वह एक्टिव हो जाएगा।

जून 14, 2024 3:56 अपराह्न

views 29

रांची: जमीन घोटाला मामले के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई

रांची के बरियातू स्थित बड़गाई की 8 दशमलव आठ छह एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर जमानत अर्जी पर कल सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी की ओर से बताया कि हेमंत सोरेन ने अनधिकृत रूप से बड़गाईं अंचल की आठ एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है, जो पीएमएलए 2002 में निहित प्रावधानों के तहत मनी लाउंड्रिंग है। वहीं हेमंत सोरेन की ओर से कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है।...

जून 14, 2024 3:54 अपराह्न

views 15

कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की

कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिमडेगा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की जानकारी दी। विधायक ने ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने वंचित परिवारों को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जून 14, 2024 4:00 अपराह्न

views 14

झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू

झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू हो गया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने कल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पेसा कानून की नियमावली को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

जून 14, 2024 3:48 अपराह्न

views 22

JHARKHAND: राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया

राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसमें सरकार की नियमावली और रोस्टर का हर हाल में पालन होना चाहिये। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा...

जून 7, 2024 8:41 अपराह्न

views 17

राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कुड़ू प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ संवाद किया

राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कुड़ू प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। मौके पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू भी मौजूद थे। मंत्री जनसमस्याओं से रुबरु हुए और ग्रामीणों को उनके निदान की पहल का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद ने भी कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सरकार सभी वर्गाे के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

जून 7, 2024 8:40 अपराह्न

views 14

गिरिडीह जिले की उसरी नदी पर साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का आज विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उदघाटन किया

गिरिडीह जिले की उसरी नदी पर साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का आज विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उदघाटन किया। गिरिडीह- देवघर पथ पर बने इस पुल से लाखों लोगो को फायदा होगा। उदघाटन के बाद विधायक ने कहा कि विकास कार्य को लेकर उनकी सरकार सदैव तत्पर रहती है।

जून 7, 2024 8:34 अपराह्न

views 15

झारखण्ड लोक सेवा आयोग बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए 9 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने वाला है

झारखण्ड लोक सेवा आयोग बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए 9 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने वाला है। इसे लेकर लोहरदगा जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाने गये हैं। जिले में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त  डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इस सिलसिले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जून 7, 2024 8:31 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर लिमिटेड के अध्यक्ष -सह- प्रबंध निदेशक प्रशांत सिंह ने बताया कि गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नयी पुलिस लाइन का निर्माण हो चुका है, जिसका शीघ्र उद्घाटन किया जाना है । वहीं पुलिस भवन, पुलिस लाइन और थानों से संबंधित 290 भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने प्रस्तावित नए पुलिस मुख्यालय से जुड़ी जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस हाउस...