जून 14, 2024 7:09 अपराह्न

views 15

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी है। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।

जून 14, 2024 9:37 अपराह्न

views 20

विश्व रक्तदाता दिवस: राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। इसे लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। मौके पर रक्तदान की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

जून 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 14

रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया

रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर एक नाबालिग लड़की को बेहतर नौकरी का लालच देकर लातेहार से चेन्नई ले जा रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा ने बताया कि मेरी सहेली टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ स्टेशन पर घूमते देखे गए हैं। सटीक सूचना पर इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा ने आरपीएफ की मेरी सहेली टीम के साथ स्टेशन पर दोनों तस्करों की तलाश शुरू की और उन्हें धर दबोचा।

जून 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 13

रांची: भीषण जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक सामाजिक संस्था ने डोरंडा स्थित पीएचडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

राजधानी रांची में उत्पन्न भीषण जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक सामाजिक संस्था ने आज डोरंडा स्थित पीएचडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। संस्था के उत्तम यादव ने कहा की पीएचडी की लापरवाही का खामियाजा रांची के लोगो को उठाना पड़ रहा है।

जून 14, 2024 6:20 अपराह्न

views 19

विश्व रक्तदाता दिवस: हजारीबाग के निर्मल जैन ने 92 बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। इसे लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस खास दिवस पर हजारीबाग के निर्मल जैन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने 92 बार  रक्तदान कर न केवल एक मिसाल कायम की है बल्कि हजारीबाग और चतरा में पांच सौ थैलेसीमिया मरीजों को नयी जिन्दगी दी है।

जून 14, 2024 6:17 अपराह्न

views 26

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था।।

जून 14, 2024 6:14 अपराह्न

views 19

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में रांची के रहने वाले एक युवक की भी मौत

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में रांची के रहने वाले एक युवक की भी मौत हुई है। रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले 22 वर्षीय अली हसन 18 दिन पहले ही नौकरी के लिए कुवैत गए थे। अली हसन का शव आज रांची एयरपोर्ट लाया जायेगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

जून 14, 2024 6:13 अपराह्न

views 24

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।

जून 14, 2024 4:08 अपराह्न

views 40

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने कल जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के अंदर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त में लघु सिंचाई विभाग के अधीन चल रही तेईस, मुख्यमंत्री ग्राम सेतू की सात और पथ प्रमंडल की आठ योजनाओं को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 722 लाभुकों का ब्याज माफ किया गया है।

जून 14, 2024 4:07 अपराह्न

views 28

चतरा: बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे

चतरा जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे। मनरेगा के चालू वित्त वर्ष में जिले में योजना के तहत 63 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जायेंगे। जिले के उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल ने बताया कि योजना का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उधर चतरा के गिद्धौर प्रखंड में मनरेगा के कुएं किसानों के लिए इस गर्मी में वरदान साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के कारण जिले के अधिकांश जलाशय और ...