नवम्बर 21, 2025 12:19 अपराह्न नवम्बर 21, 2025 12:19 अपराह्न

views 35

प्रवर्तन निदेशालय का अवैध कोयला खनन के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में चालीस से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान जारी

प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन मामले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ, झारखंड और पश्चिम बंगाल में चालीस से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। ये अभियान कोयले की चोरी और तस्करी के मामलों से संबंधित हैं। तलाशी अभियान, आज सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुआ।   प्रवर्तन निदेशालय, दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में भी 18 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोयले की चोरी और तस्‍करी के इन मामलों से सरकार को करोड़ों रूपये का न...

नवम्बर 15, 2025 8:39 पूर्वाह्न नवम्बर 15, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 4.2K

झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखण्‍ड स्थापना दिवस मनाई जा रही

झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। साथ ही झारखण्‍ड अपने स्थापना दिवस की रजत जयंती भी मना रहा है। आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर यह देश का 28वाँ राज्य बना था।  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाये जा रहे समारोह का भी आज समापन हो जाएगा। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जनजातीय विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।    इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय माम...

अक्टूबर 15, 2025 7:14 अपराह्न अक्टूबर 15, 2025 7:14 अपराह्न

views 40

भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर आदिवासी समुदाय को कथित तौर पर संकट में डालने और उन्हें लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नई दिल्‍ली में आज पार्टी मुख्‍यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता तुहिन सिन्‍हा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला अनुमानित दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला है।   श्री सिन्‍हा ने कहा कि राज्‍य का शासन चलाने वाले तीन दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल का इंडिया ...

अगस्त 24, 2025 9:42 अपराह्न अगस्त 24, 2025 9:42 अपराह्न

views 99

झारखण्ड: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने की घटना की कड़ी निंदा की

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने की घटना की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। श्री सेठ ने कहा कि रिम्स-2 के नाम पर खेती योग्य जमीनों को बर्बाद करने का प्रयास जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राज्य में अघोषित आपातकाल का युग चल रहा है और शासन-प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है, जो स्वीकार्य नहीं है।    

अगस्त 23, 2025 9:24 अपराह्न अगस्त 23, 2025 9:24 अपराह्न

views 31

झारखंड: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आयुष विभाग के इस पहल की सराहना की। इस दौरान कई दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।    

अगस्त 16, 2025 12:50 अपराह्न अगस्त 16, 2025 12:50 अपराह्न

views 21

झारखण्ड: राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रुक रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अठारह अगस्त तक आंधी और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उन्नीस अगस्त को राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

अगस्त 15, 2025 5:11 अपराह्न अगस्त 15, 2025 5:11 अपराह्न

views 34

झारखंड के देवघर में छापेमारी कर पुलिस ने चार साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित बाराटांड़ गांव के समीप एक जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों से ठगी किया करते थे। ये सभी मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किये हैं।

जुलाई 6, 2025 7:47 अपराह्न जुलाई 6, 2025 7:47 अपराह्न

views 16

झारखण्ड: राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें, क्योंकि गरज और बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके भी आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ के नीचे या रेलवे पुल के नीचे या ऊंचे इलाके में न जाएं।  

जुलाई 6, 2025 5:05 अपराह्न जुलाई 6, 2025 5:05 अपराह्न

views 17

झारखंड राजभवन ने नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन को लेकर नोटिस जारी किया

राजभवन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय दुमका, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा औऱ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू  को नए शैक्षणिक सत्र में  इंटर में नामांकन  को लेकर नोटिस  जारी कर एक सप्ताह में  रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल  सचिवालय की संयुक्त सचिव अर्चना मेहता ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्लस टू विद्यालयों में होना  है।  ऐसे में  विश्वविद्यालयों में  इंटरमीडिएट की पढ़ाई नई  शिक्षा नीति  के प्रावधानों का उल्लंघन है।   &nb...

मार्च 5, 2025 1:55 अपराह्न मार्च 5, 2025 1:55 अपराह्न

views 29

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

  झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बालिबा वन क्षेत्र में आज एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों जवान सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आज सुबह से ही सुरक्षाबल तलाशी अभियान पर थे। तीनों घायल जवानों को उपचार के लिए रांची ले जाया गया है।