जून 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न
30
जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया
जम्मू-कश्मीर में कश्मीर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉक्टर मुश्ताक अहमद राथर ने इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चंदनवाडी बेस कैंप अस्पताल से शेषनाग बेस कैंप अस्पताल तक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम अक्ष पर स्थित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बेस अस्पताल चंदनवाडी, मिड पिस्सू, पिस्सू टॉप, मिड ज़ोजिबल, ज़ोजिबल, नागाकोटी और बेस हॉस्पिटल शेषनाग में सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू कामकाज क...