जनवरी 22, 2025 10:13 अपराह्न

views 37

महाराष्ट्र ट्रेन दुर्घटना: 11 यात्रियों की मौत, 14 घायल

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पचोरा स्टेशन के पास आज शाम कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुष्पक एक्सप्रेस के ग्यारह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। जलगांव के पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी के अनुसार घायल यात्रियों में से किसी की भी हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।   एक ट्वीट में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों का पूरा खर्च भी ...