मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 10:13 अपराह्न | Jalgaon | Maharashtra train accident | pushpak express

printer

महाराष्ट्र ट्रेन दुर्घटना: 11 यात्रियों की मौत, 14 घायल

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पचोरा स्टेशन के पास आज शाम कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुष्पक एक्सप्रेस के ग्यारह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। जलगांव के पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी के अनुसार घायल यात्रियों में से किसी की भी हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।
 
एक ट्वीट में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों का पूरा खर्च भी वहन करेगी। मध्य रेलवे के मुख्य पीआरओ स्वप्निल नीला के अनुसार, अलार्म चेन-पुलिंग की घटना के बाद कुछ यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि बगल के एक कोच में आग लगने की अफवाह के कारण चेन-पुलिंग की घटना हुई। 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गृह मंत्री शाह ने घटना के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….