अगस्त 14, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को दी मंजूरी    

  अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को मंजूरी दी है। अमरीका के  विदेश विभाग ने कल इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि संभावित बिक्री में 50 से अधिक एफ-15 लड़ाकू विमान, मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्‍नत मिसाइलें, 120 मिलीमीटर टैंक गोला-बारूद और उच्च विस्फोटक मोर्टार तथा सामरिक वाहन शामिल होंगे। यह एक दीर्घकालिक सौदा है जिसमें एफ-15 जेट विमानों की आपूर्ति 2029 तक की जाएगी। अमरीकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने क...

अगस्त 6, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 44

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के 9 कर्मचारी इस्राइल पर हमास के हमले में शामिल हो सकते हैं

  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसकी फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के नौ कर्मचारी पिछले वर्ष इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं। फलिस्‍तीन के आतंकी गुट हमास ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने गजा पट्टी में हमास के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।   संदिग्ध रूप से हमले में शामिल एजेंसी के कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने कल मीडिया से कहा कि...

अगस्त 4, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 48

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

  इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।   क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरि...

अगस्त 4, 2024 11:38 पूर्वाह्न

views 43

आतंकवादी गुट हिजबुल्ला ने इस्रायल के उत्तरी शहर बीट हिलेल पर कई रॉकेट दागे

  लेबनान से सक्रिय आतंकवादी गुट हिजबुल्ला ने कल रात इस्राइल के उत्तरी शहर बीट हिलेल को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे। हिजबुल्ला को ईरान का समर्थन प्राप्त है। हिजबुल्ला ने कहा कि यह हमले फलस्तीनी लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किए जा रहे हैं। हिजबुल्ला के अनुसार, यह हमला लेबनानी शहरों- केफ़र केला और डीर सिरियाने पर इस्रायली हमलों का जवाब भी है। इस्राइल ने कल हिजबुल्ला पर गोलीबारी की थी और अपने नियंत्रण वाले पश्चिमी तट तथा गज़ा शहर के एक स्कूल पर हमला किया। हमास के नियंत्रण वाले क्षेत्र...

अगस्त 2, 2024 4:32 अपराह्न

views 36

इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है

  इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है। हाल में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया और वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारी फुआद शुक्र के मारे जाने के मद्देनजर ये कदम उठाया जा रहा है।     इस बीच, तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। जॉर्डन के विदेश मंत्री एैमन सफादी और ईरान के उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी ने कल क्षेत्र में तनाव कम करने के तरीके तलाशने के लिए विचार-विमर्श किया। जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि जो भी हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन...

अगस्त 2, 2024 1:12 अपराह्न

views 27

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात, ईरानी खतरों से मुकाबला करने पर हुई चर्चा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल रात इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बात कर इस्राइल के खिलाफ ईरानी खतरों का मुकाबला करने के लिए नई अमरीकी सैन्य तैनाती पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने आतंकवादी समूहों हमास, हिजबुल्लाह और हूति सहित ईरान से सभी खतरों के खिलाफ इस्राइल की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने क्षेत्र में व्यापक तनाव को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया। अमरीका के उपराष्ट्रपति...

जुलाई 31, 2024 1:35 अपराह्न

views 38

हमास के नेता इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुँचे थे ईरान

  हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या कर दी गई। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी ने एक बयान में बताया कि हनिया को उनके एक अंगरक्षक के साथ ईरानी राजधानी में उनके आवास पर मार दिया गया है। वह कल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। आईआरजीसी की ओर से हत्या के बारे में और कोई ब्‍यौरा नहीं दिया गया है। हनिया हमास की ओर से कई शांति वार्ताओं में सक्रिय रहे थे।

जुलाई 31, 2024 9:57 पूर्वाह्न

views 2

इस्रायल का दावा- लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में किए गए हमले में मारा गया है हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर 

      इस्रायल का कहना है कि उसने कल लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर मारा गया है। लेबनान के सशस्‍त्र समूह के गढ दहिए में हुए एक विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस्रायली सेना ने बताया कि फुआद शुक्र लड़ाकू विमानों के खुफिया-आधारित सफाया अभियान का निशाना था। अधिकारियों का कहना है कि फुआद शुक्र शनिवार को किये गए इस्रायल के नियंत्रण वाले गोलान हाईट्स पर एक रॉकेट हमले का जिम्मेदार था। इस हमले में बा...

जुलाई 29, 2024 8:44 अपराह्न

views 26

लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई उड़ानें रद्द

  लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण आज बैरूत हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई या उनमें देरी हुई। यह घटनाक्रम शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलान पहाडियों में हमले में 12 बच्चों की मृत्‍यु के बाद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर फ्रांस ने कहा कि गंतव्य पर सुरक्षा स्थिति के कारण, आज और कल के लिए पेरिस-चार्ल्स डी गॉल और बैरूत के बीच उड़ानें निलंबित कर दी जायेंगी। जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने भी क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम के कारण...

जुलाई 29, 2024 7:16 अपराह्न

views 29

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका, भारतीय दूतावास ने जारी किया यात्रा सलाह

  लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका देख भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए आज एक यात्रा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि लेबनान में रहने वाले भारतीय या लेबनान की यात्रा करने की योजना बनाने वाले बैरूत में दूतावास के संपर्क में रहें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और उनकी ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फ़ोन नंबर +961768601...