अप्रैल 8, 2026 9:47 अपराह्न
130
ईरान-अमरीका युद्धविराम के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन फिर से शुरू
ईरान और अमरीका के बीच हुए युद्धविराम के अंतर्गत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन फिर शुरू होने वाला है। युद्धविराम की स्थिरता पर अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि युद्धविराम कायम रहेगा और आगे की राजनयिक गतिविधियों के लिए एक आवश्यक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने समझौते के तत्काल आर्थिक प्रभाव के बारे में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब खुल गया है और व्यापार सुचारू रूप से होगा। वर्तमान शर्तों के अनुसार अमरीका और इस्राइल ने दो सप्ताह के लिए ईरान पर हमले रोकने पर सहमति जत...