अगस्त 3, 2024 1:03 अपराह्न

views 17

पेरिस ओलंपिक में आज होगा भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन

  पेरिस ओलंपिक खेलों में आज 8वें दिन भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। भारतीय खिलाडी निशानेबाजी, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, नौकायन और गोल्फ के मैदान में उतरेंगे। निशानेबाजी में मनु भाकर अपने तीसरे पदक के लिए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निशाना साधेंगी। मनु पेरिस ओलिंपिक मे पहले ही दो कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रच चुकी हैं।   तीरंदाज़ी में दोपहर दो बजे के करीब व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी का मुकाबला जर्मनी की मिशेल क्रोपेन से और भजन कौर का सामना इंडोनेशिया की ड...