जून 29, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 27

महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, शैफाली वर्मा ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक

महिला क्रिकेट में चेन्‍नई में दक्षिण अफ्रीका के साथ एक मात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत पहली पारी में कल के स्कोर चार विकेट पर 525 रन से आगे खेलेगा। कल पहले दिन भारत की शैफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महिला टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।   शैफाली ने भी 197 गेंदों में 205 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय महिलाओं ने एक ही दिन में 525 रन बनाक...

जून 29, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 20

टी-20 विश्व कप: फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, बारबाडोस में खेला जाएगा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारबाडोस में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।   रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पिछले विजेता इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पराजित किया। दोनों टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रतियोगिता में अजेय बनी हुई हैं। यह मैच भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच होगा।

जून 28, 2024 1:11 अपराह्न

views 25

आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कल रात गुयाना में हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए।    बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।   इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन व...

जून 28, 2024 1:07 अपराह्न

views 22

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा- भारत और बांग्लादेश मीडिया संगठनों के बीच निकट संबंध महत्‍वपूर्ण 

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश की साझेदारी को साझा मूल्यों और आकांक्षाओं की तरफ ले जाने लिए दोनों देशों के मीडिया संगठनों के बीच निकट संबंध महत्‍वपूर्ण हैं।   उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसे पुल के रूप में कार्य करता है जो लोगों को जोड़ता है और दोनों देशों के बीच संवाद तथा समझ को सुगम बनाता है।    वे कल ढाका में भारतीय उच्चायोग में बांग्लादेश के राजनयिक संवाददाता संघ के सदस्यों के साथ विशेष परिचर्चा सत्र में बोल रहे थे।यह परिचर्चा विशेष प्रशिक्ष...

जून 27, 2024 1:39 अपराह्न

views 42

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा है। विश्वकप का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।   वहीं, आज सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अब शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विज...

जून 25, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 34

भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते।   भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए। वहीं राजा बाला ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।   पुरुषों में समर...

जून 23, 2024 1:55 अपराह्न

views 2

बेंगलुरु में खेला जा रहा है भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच आज बेंगलुरु में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले दोनों मुकाबले जीत चुका है और इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका का पूरी तरह सफाया करना चाहेगा।      पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में कांटे के मुकाबले में भारत को चार रन से जीत मिली थी। एक दिवसीय मैचों के अलावा, दक्षिण अफ्रीका की टीम एक टेस्...

जून 23, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 36

टी-20 विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हराया, हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच 

आई.सी.सी. टी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट में कल रात एंटीगा में भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की पारी आठ विकेट पर 146 रन पर सिमट गई।  50 रन का स्कोर करने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के निकट पहुंच गया है और बांग्लादेश इस दौड़ से बाहर हो गया है।

जून 22, 2024 1:34 अपराह्न

views 22

मस्कट: भारतीय दूतावास ने इंडियन स्कूल मस्कट के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया

मस्कट में भारतीय दूतावास ने इंडियन स्कूल मस्कट के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय नागरिकों, स्थानीय राजदूतों, राजनयिक कोर के सदस्यों, ओमान के नागरिकों और भारतीय स्कूलों के छात्रों सहित दो हजार  प्रतिभागी शामिल हुए।   इस अभियान में पूरे ओमान में 30 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। सलालाह में एक प्रमुख आकर्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ओमान के गणमान्य व्यक्ति भी श...

जून 22, 2024 1:11 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की शेख हसीना के साथ बातचीत की। आज दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।   इससे पहले शेख हसीना ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।      शेख हसीना भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम उनके साथ मुलाकात की। बैठक...